एक्सप्लोरर

​NEET UG Counselling: नीट यूजी कोर्सेस की चार चरणों में होगी काउंसलिंग, एमसीसी ने जारी किया नोटिस

NEET: नीट (यूजी) काउंसलिंग 2021 यूजी कोर्सेस में ऑल इंडिया कोटे की काउंसलिंग के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने अहम घोषणा करते हुए नोटिस जारी किया है. चार चरणों में काउंसलिंग की जाएगी.

NEET UG Counselling 2021: नीट पीरक्षा (यूजी कोर्सेज) में सफल होने वाले घोषित उम्मीदवारों की काउंसलिंग चार चरणों में की जाएगी. इसकी घोषणा मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने की है. कमेटी द्वारा शनिवार 18 दिसंबर 2021 को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी विशेष नोटिस के अनुसार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2021 के नतीजों के आधार पर होगी. एमसीसी के अनुसार, इसी प्रकार पीजी कोर्सेस के लिए भी एमसीसी द्वारा काउंसलिंग की प्रक्रिया चार चरणों में आयोजित की जाएगी. एमसीसी ने इसके लिए देश भर के केंद्रीय चिकित्सा संस्थानों राज्यों के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में यूजी कोर्सेस में ऑल इंडिया कोटे की सीटों पर कॉउन्सिलिंग कराने के निर्देश दे दिए हैं.

नीट यूजी 2021 काउंसलिंग का आयोजन यूजी कोर्सेस की ऑल इंडिया कोटे की 15 फीसदी सीटों और पीजी की 50 फीसदी सीटों के लिए किया जाना है. यह प्रक्रिया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अधीन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा पूर्ण की जाएगी. एमसीसी के नोटिस के अनुसार चार चरणों की काउंसलिंग AIQ राउंड 1, AIQ राउंड 2, AIQ मॉप-अप राउंड और AIQ स्ट्रे वेकेंसी राउंड की होगी, जो कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार आयोजित की जानी है.

HTET Answer Key: शिक्षक पात्रता परीक्षा की Answer Key बोर्ड की साइट पर अपलोड, 24 दिसंबर तक दे सकते हैं चुनौती

एमसीसी ने  नीट यूजी 2021 की काउंसलिंग चार चरण में घोषित की हैं. लेकिन उनकी तारीखों की घोषणा इस नोटिस में नहीं की गई है. सफल अभ्यर्थियों के हाथ से मौका न छूटे इसलिए उम्मीदवार नीट काउंसलिंग 2021 शेड्यूल के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें.

अत्यधिक देरी के कारण नीट काउंसलिंग 2021 को काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. यूजी, पीजी दोनों पाठ्यक्रमों के परिणाम कुछ समय पहले जारी किए गए थे और जल्द ही काउंसलिंग शुरू होने की उम्मीद थी. हालांकि, एआईक्यू में ईडब्ल्यूएस, ओबीसी आरक्षण के साथ कुछ मुद्दों के कारण, सुप्रीम कोर्ट ने एनईईटी पीजी काउंसलिंग पर रोक लगा दी और इसलिए, यूजी काउंसलिंग में भी देरी की उम्मीद थी.

Assam Police SI Recruitment 2021: पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर वैकेंसी, 60 हजार प्रति माह सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026: जब NEET LEAK पर हो रहे थे प्रदर्शन, तब इस लड़के ने कर दिखाया कमाल
जब NEET LEAK पर हो रहे थे प्रदर्शन, तब इस लड़के ने कर दिखाया कमाल
Delhi School: दिल्ली में लॉन्च हुई नेशनल स्कूल सेफ्टी टूलकिट, साइबर सुरक्षा से लेकर डिजास्टर तैयारी पर होगा फोकस 
दिल्ली में लॉन्च हुई नेशनल स्कूल सेफ्टी टूलकिट, साइबर सुरक्षा से लेकर डिजास्टर तैयारी पर होगा फोकस 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget