एक्सप्लोरर

NEET UG 2024: नीट यूजी की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने का आखिरी मौका, आज बंद हो जाएगी विंडो

NEET UG 2024 Answer Key Objection: नीट यूजी परीक्षा 2024 की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट आज यानी 31 मई है. इतने बजे तक आपत्ति की जा सकती है. इसके बाद फाइनल आंसर-की रिलीज होगी.

NEET UG 2024 Answer Key Objection Last Date Today: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी 31 मई 2024 दिन शुक्रवार को नीट यूजी परीक्षा की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने के लिए खोली गई विंडो बंद कर देगी. वे कैंडिडेट्स जो नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के किसी सवाल पर आपत्ति करना चाहते हों, वे तुरंत वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चैलेंज कर दें. आज के बाद ये मौका नहीं मिलेगा. आज रात 11.50 बजे तक विंडो खुली रहेगी.

नोट कर लें काम की वेबसाइट

कैंडिडेट से अनुरोध है कि नीट यूजी परीक्षा की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने के लिए अंतिम समय तक का इंतजार न करें और पहले ही बताए गए प्रारूप में आंसर-की को चैलेंज कर दें. इसके लिए आपको तय शुल्क भी देना होगा. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है exams.nta.ac.in. वेबसाइट पर जाकर आप आंसर-की चैलेंज कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी.

देना होगा इतना शुल्क

नीट यूजी की आंसर-की को चैलेंज करने के लिए आपको ₹200 शुल्क देना होगा. यह शुल्क एक सवाल के लिए है. आपको जितने सवालों पर आपत्ति करनी है उन सभी के लिए ₹200 प्रति सवाल के हिसाब से भुगतान करना होगा. पेमेंट ऑनलाइन ही होगा. यह ध्यान रखें बिना शुल्क के आपका आंसर की चैलेंज स्वीकार नहीं होगा.

ओएमआर आंसर शीट भी हुई है जारी

एनटीए ने नीट यूजी की आंसर-की के साथ ही ओएमआर शीट भी जारी की है. कैंडिडेट्स की ओएमआर शीट उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दी गई है. यहां से वे इसे चेक कर सकते हैं. कोई समस्या हो तो एनटीए के हेल्पलाइन नंबर और ईमेल एड्रेस पर संपर्क कर सकते हैं.

इसके बाद जारी होगी फाइनल आंसर की

एनटीए ने कभी नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की है, जिस पर कैंडिडेट से ऑब्जेक्शन मांगे गए हैं. उम्मीदवारों द्वारा की गई आपत्ति पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज की जाएगी. इसके बाद या इसके साथ ही नतीजे भी जारी किए जा सकते हैं.

नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट 14 जून के दिन घोषित होना है. हो सकता है कि फाइनल आंसर-की और नतीजा एक ही दिन आ जाए. बेहतर होगा कि लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें. इसके बाद के प्रक्रिया की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी.

इतने स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार

नीट यूजी परीक्षा में इस साल करीब 24 लाख कैंडिडेट्स ने भाग लिया था, इन सभी को नतीजों का इंतजार है. बता दें कि नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 5 मई 2024 के दिन 4750 केंद्रों पर हुआ था. इसमें 14 विदेशी सेंटर भी शामिल हैं. कुछ ही दिनों में साफ हो जाएगा कि इस बार कितने स्टूडेंट्स का सेलेक्शन हुआ है. 

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट में निकली भर्ती, इस तारीख के पहले भर दें फॉर्म 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में 10 साल में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की बाढ़, सरकारी संस्थानों की रफ्तार रही सुस्त
देश में 10 साल में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की बाढ़, सरकारी संस्थानों की रफ्तार रही सुस्त
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
UPSC टॉपर भी हो सकते हैं फेल! LBSNAA के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
UPSC टॉपर भी हो सकते हैं फेल! LBSNAA के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
IPS Tanushree Pulwama: पुलवामा की SSP से दिल्ली पुलिस तक का सफर, जानिए कौन हैं IPS तनुश्री और उनकी पढ़ाई-लिखाई?
पुलवामा की SSP से दिल्ली पुलिस तक का सफर, जानिए कौन हैं IPS तनुश्री और उनकी पढ़ाई-लिखाई?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget