एक्सप्लोरर

NEET UG 2021: नीट 2021 के रजिस्ट्रेशन के लिए किन-किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत, यहां देखें लिस्ट

NEET 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन 13 जुलाई से शुरू हो गया है. इस बार नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन दो स्टेप्स में किया जाएगा. आइए यहां जानते हैं कि रजिस्ट्रेशन के लिए किन-किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी.

NEET 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने और इंफोर्मेशन बुलेटिन डाउनलोड करने के लिए NTA की वेबसाइट neet.nta.nic.in और nta.ac.in पर जा सकते हैं.  NEET 2021 परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में 12 सितंबर 2021 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है.

NEET 2021 परीक्षा 13 भाषाओं में होगी आयोजित

NEET 2021 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी और छात्र अपनी मनपसंद भाषा में सूचना बुलेटिन डाउनलोड कर सकते हैं और आवेदन की समय सीमा, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, आवेदन शुल्क आदि जैसी डिटेल्स की जांच कर सकते हैं. इस संबंध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह नई शिक्षा नीति 2020 के तहत क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के पीएम नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है.

NEET 2021 के लिए दो चरणों में होगा रजिस्ट्रेशन

गौरतलब है कि छात्रों को नीट 2021 के लिए दो चरणों में रजिस्ट्रेशन कराना होगा. "  ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि से पहले सूचना का पहला सेट भरना होगा. वहीं परिणाम की घोषणा / स्कोर कार्ड डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों द्वारा फॉर्म के दूसरे सेट को भरना होगा. दूसरे सेट में कैंडिडेट्स को पहले सेट में दी गई जानकारी की डिटेल्स देनी होगी.

NEET 2021 रजिस्ट्रेशन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी

स्कैन किया हुआ पासपोर्ट साइज फोटो

स्कैन किए गए हस्ताक्षर

स्कैन किए गए बाएं हाथ के अंगूठे का निशान

स्कैन कक्षा 10 का सर्टिफिकेट

स्कैन किए गए पोस्टकार्ड आकार के फोटो और कोई अन्य दस्तावेज, यदि लागू हो

NEET 2021 के लिए कैसे करें आवेदन

1-NTA वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें, डिटेल्स भरे और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें.

2- रजिस्ट्रेशन के बाद क्रेडेंशियल लें.

3- अपनी क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें.

4- डॉक्यूमेंट्स को NTA द्वारा स्पेसिफाइड किए गए फॉर्मेट और रेजोल्यूशन में अपलोड करें.

5-आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

NEET 2021 रजिस्ट्रेशन फीस

NEET 2021 रजिस्ट्रेशन फीस जनरल कैटेगिरी के लिए 1500 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल (केंद्रीय सूची) 1400 रुपये औरएससी, एसटी, विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी), थर्ड जेंडर के लिए 800 रुपये निर्धारित की गई है.

नोट -पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और एनटीए ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं करेगा. सुनिश्चित करें कि आपने परीक्षा फॉर्म में पूछे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड किए हैं.

ये भी पढ़ें

NEET UG 2021: इस बार 13 भाषाओं में होगी नीट यूजी परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी जानकारी

WB Class 12 Exam Result Date: वेस्ट बंगाल बोर्ड 22 जुलाई को जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget