एक्सप्लोरर

NEET Topper from Kashmir: नीट टॉपर हाजीक परवेज ने कहा कश्मीर में इंटरनेट बंद होना बड़ी समस्या

NEET 10th Topper from Kashmir: नीट में कश्मीर के टॉपर का कहना है कि कोविड महामारी से ज्यादा, इंटरनेट बंद होने की घटनाओं ने परेशान किया.

NEET 10th Topper Haziq Parveez Lone: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 7 सितंबर को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2022 के नतीजे घोषित किए और हाजीक परवेज लोन जम्मू-कश्मीर टॉपर बने. शोपियां का रहने वाले हाजीक रातों-रात कस्बे में जाना पहचाना नाम बन गए हैं. हाज़िक राज्य के एकमात्र उम्मीदवार हैं जिन्होंने टॉप 50 उम्मीदवारों में स्थान पाया है. 2018 के बाद से टॉप 10 में रैंक हासिल करने वाले पहले छात्र हैं. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि कैसे घाटी के छात्रों को कोविड महामारी से ज्यादा इंटरनेट शट डाउन से परेशानी हुई है.

रोज 6-7 घंटे पढ़ते थे हाजीक परवेज

हाजीक परवेज लोन ने बताया कि मैंने पिछले कुछ सालों में बहुत मेहनत की है. नीट की पढ़ाई के लिए वो कम से कम 6-7 घंटे पढ़ते थे. साथ ही परीक्षा के अंतिम समय में उन्होंने 10 घंटे तक लगातार पढ़ाई की. हाजीक परवेज के चचेरे भाई भी डॉक्टर हैं. हाजीक ने कहा कि, मैं कक्षा 6 में था जब मेरे चचेरे भाई ने इस परीक्षा को पास किया था. उस समय से मैंने इस परीक्षा में शामिल होने का मन बना लिया था. उन्होंने कहा कि उनके कुछ रिश्तेदार भी डॉक्टर हैं.

इंटरनेट शट डाउन ने काफी परेशान किया

यह पूछे जाने पर कि क्या कोविड महामारी ने उन्हें डिमोटिवेट किया, हाज़िक ने बताया कि महामारी से अधिक इंटरनेट कनेक्टिविटी ने उनकी पढ़ाई में बाधा पहुंचाई. लोन ने कहा कि कोविड के शुरुआती महीनों में, हमें इंटरनेट कनेक्टिविटी ने काफी परेशान किया, जिसके कारण मैं काफी समय के लिए अपनी NEET कोचिंग कक्षाओं में शामिल नहीं हो पाया. मुझे मुख्य रूप से 11वीं कक्षा में इस समस्या का सामना करना पड़ा, लेकिन 12वीं कक्षा में चीजें बेहतर हो गईं. 

एम्स दिल्ली में एडमिशन लेना चाहते हैं हाजीक परवेज लोन

कोविड के बारे में बात करते हुए, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि 2021 के अंत कोविड के कारण उन्हें ऐसी स्थितियों में डॉक्टरों के महत्व का एहसास हुआ, जिससे मुझे डॉक्टर बनने की और भी ज्यादा प्रेरणा मिली. लोन ने कहा कि मेरे माता-पिता भी चाहते थे कि मैं एक डॉक्टर बनूं. अपनी नीट की तैयारी के बारे में हाजीक परवेज लोन ने बताया कि नीट उम्मीदवार को परीक्षा में सफल होने के लिए केवल एनसीईआरटी की पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए. उन्होंने कहा, मैंने पिछले कुछ महीनों में एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई की है और यही वजह है कि मुझे इतनी अच्छी रैंक मिली है. अब उनका लक्ष्य एम्स दिल्ली में प्रवेश लेना है.

ये भी पढ़ें-

​MPPEB PVFT Registrations 2022: मध्यप्रदेश वेटरनरी एंड फिशरीज टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां पढ़ें डिटेल्स

NEET PG Counselling 2022: आज से शुरू होगी नीट पीजी 2022 की काउंसलिंग, देखें डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट और अहम तारीखें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget