एक्सप्लोरर

NEET Result 2024: क्या कैंसिल हो जाएगी नीट परीक्षा एनटीए ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये कहा

NEET Result 2024 Controversy: नीट यूजी परीक्षा 2024 विवादों के घेरे में हैं. जिसके बाद आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारीयों ने प्रेस कांफ्रेंस की.

NEET Result 2024: नीट यूजी 2024 का रिजल्ट आने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी विवादों के घेरे में है. एजेंसी पर नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लग रहा है. जिसे लेकर आज एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. यूपीएससी के पूर्व अध्यक्षों और शिक्षाविदों की समिति नीट में हुई गड़बड़ी की जांच करेगी. मामला केवल 6 केंद्रों और 1600 उम्मीदवारों तक सीमित है. 1563 उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क मिले, जिनमें से 790 क्वालीफाई हुए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी केवल 6 सेंटर और 1600 उम्मीदवारों तक सीमित है. एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट की समीक्षा करने के लिए नई अपर लेवल कमेटी बनाई गई है. इस कमेटी में UPSC के पूर्व अध्यक्ष और शिक्षाविद शामिल हैं. कमेटी एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. उसके बाद परीक्षा के मामले में फैसला लिया जाएगा.

एनटीए ने नीट यूजी 2024 के पेपर लीक होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि परीक्षा मानकों के अनुसार हुई है. नीट परीक्षा में 1563 उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स मिले, जिनमें से 790 उम्मीदवारों ने ग्रेस मार्क्स की बदौलत परीक्षा पास की. बाकी उम्मीदवारों के अंक या तो नेगेटिव रहे या वे पास नहीं हो सके. ग्रेस मार्क्स का ओवरऑल परिणामों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. ग्रेस मार्क्स उत्तर देने की क्षमता आदि के आधार पर अलग-अलग होते हैं.

इस साल नीट यूजी परीक्षा में उम्मीदवारों ने उच्च अंक और कई टॉपर्स जैसे मुद्दे उठाए थे. एनटीए के डीजी ने बताया कि जैसा कि आंसर की को रिवाइज किया गया था, 44 छात्रों को 715 से 720 तक अंक मिले और टॉपर्स की संख्या भी बढ़कर 61 हो गई.

क्या बोले एनटीए के महानिदेशक?

एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि करीब छह केंद्रों के 1,600 छात्रों को गलत प्रश्न पत्र दिए गए और दो से तीन छात्रों को OMR शीट फटी हुई मिली, जिसके कारण उन्हें परीक्षा देने में कम समय मिला. हमारे निर्देश हैं कि यदि परीक्षा देर से शुरू होती है, तो छात्रों को पूरा समय दिया जाना चाहिए, जैसा कि अधिकांश केंद्रों में हुआ है, लेकिन कुछ केंद्रों पर परीक्षा इस तरह से आयोजित की गई कि छात्रों को पूरा टाइम नहीं मिल सका.

प्रभावित छात्रों ने फिर से परीक्षा या कम्पेन्सेटरी मार्क्स देने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया. हमने उच्च न्यायालय को जवाब दिया कि हमने समय की कमी के मुद्दे को देखने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई. जिसकी रिकमेन्डेशन के आधार पर फैसला लिया गया.

यह भी पढ़ें- Stream Selection After 10th: बोर्ड नतीजों के बाद अब है स्ट्रीम सेलेक्शन की बारी, दिल की सुनें, ट्रेंड देखें या माता-पिता की इच्छा को दें महत्व?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget