एक्सप्लोरर

NEET PG Exam 2021: नीट पीजी परीक्षा 11 सितंबर को होगी, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी जानकारी

हाल ही में नीट यूजी परीक्षा की तारीख का ऐलान किया गया था. अब केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट के जरिए नीट पीजी 2021 परीक्षा की तारीख की जानकारी दी है.

NEET PG Exam 2021: मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा नीट पीजी (NEET PG) का आयोजन 11 सितंबर 2021 को होगी. केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं. बीते सोमवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट यूजी की परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया था. इस बार नीट पीजी की परीक्षा कोरोना महामारी के प्रोटोकॉल्स के तहत आयोजित की जाएगी. हर साल इस परीक्षा में लाखों छात्र हिस्सा लेते हैं. 

केंद्रीय मंत्री ने यह ट्वीट किया 
मनसुख मंडाविया ने मंगलवार शाम ट्वीट किया, ''हमने नीट पोस्टग्रेजुएट परीक्षा को 11 सितंबर 2021 को आयोजित कराने का फैसला लिया है. सभी युवा मेडिकल एस्पायरेंट्स को मेरी शुभकामनाएं.'' 

पहले कोरोना के कारण पोस्टपोन हुई थी परीक्षा 
इससे पहले 18 अप्रैल को कोविड महामारी के कारण नीट-पीजी परीक्षा को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया था. केंद्र सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि नीट (पीजी) की परीक्षा 12 सितंबर 2021 को पूरे देश में कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी. परीक्षा के दौरान सभी उम्मीदवारों को मास्क पहनना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार सीटिंग प्लान बनाया जाएगा.

नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू 
NEET UG 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 जुलाई 2021 से शुरू हो चुकी है. यह परीक्षा 12 सितंबर 2021 को आयोजित की जाएगी. छात्र इस परीक्षा के लिए ऑनलाइऩ आवेदन कर सकते हैं. सोमवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट यूजी परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया था. 

नीट यूजी के लिए ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले कैंडिडेट्स नीट के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर जाएं. यहां होम पेज पर दिए गए लिंक NEET UG 2021 पर क्लिक करें. आवेदन पत्र भरने से पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें. अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें. जरूरी डिटेल्स दर्ज करें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. नीट 2021 आवेदन शुल्क जमा करें. सबमिट करें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर रख लें.

यह भी पढ़ेंः Bihar ANM Recruitment 2021: बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी ने हजारों पदों पर निकाली भर्तियां, यहां देखें डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget