एक्सप्लोरर

NEET PG 2025: इस दिन होगी NEET PG परीक्षा, जानें शिफ्ट डिटेल्स समेत जरूरी जानकारी

NEET PG 2025 Exam Date: नीट पीजी एग्जाम की डेट जारी हो गई है. इस साल परी​क्षा का आयोजन 15 जून को किया जाएगा.

NEET PG 2025 Exam Date Out: मेडिकल फील्ड में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2025 परीक्षा की तारीख का ऐलान किया है. इस परीक्षा का आयोजन 15 जून 2025 (रविवार) को किया जाएगा. NEET PG एग्जाम दो शिफ्ट में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी.

काफी समय से NEET PG परीक्षा की तारीख को लेकर उम्मीदवारों के बीच अटकलें चल रही थीं. अब NBEMS की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि परीक्षा 15 जून को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में होगी. इस परीक्षा में लाखों की तादात में छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. NBEMS जल्दी ही परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक सूचना बुलेटिन जारी करेगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन डेट, एलिजिबिलिटी, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी.

NEET PG 2025 क्यों है अहम?

NEET PG परीक्षा देशभर में MD (Doctor of Medicine), MS (Master of Surgery) और PG डिप्लोमा जैसे पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए अनिवार्य है. यह परीक्षा हर साल हजारों मेडिकल ग्रेजुएट्स के करियर को दिशा देने का जरिया बनती है.

यह भी पढ़ें: DU Admission 2025-26: दिल्ली यूनिवर्सिटी का UG इंफर्मेशन बुलेटिन लॉन्च, किए गए दो बड़े बदलाव, एडमिशन लेने से पहले जान लीजिए नए नियम

क्या रहेगा सिलेबस और पैटर्न?

NEET PG 2025 का सिलेबस मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) के तहत निर्धारित ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन पर आधारित होगा. इसमें एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, गायनेकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, डर्मेटोलॉजी, रेडियोलॉजी और ऑर्थोपेडिक जैसे सब्जेक्ट शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, जानें अप्लाई करने के लिए क्या डॉक्यूमेंट्स जरूरी?

रिजल्ट के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया

परीक्षा के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए काउंसलिंग की जाएगी. बाकी 50% सीटों पर संबंधित राज्यों की काउंसलिंग अथॉरिटी द्वारा काउंसलिंग करवाई जाएगी. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: स्टार्टअप शुरू करने की कर रहे हैं प्लानिंग तो आपके लिए है खुशखबरी, सरकारी लाई है आपके लिए 10 फ्री कोर्स

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget