एक्सप्लोरर

NEET PG 2023 Postponement: परीक्षा स्थगित करने के मामले में आज आ सकता है सुप्रीम कोर्ट का फैसला, पढ़ें ताजा अपडेट

NEET PG 2023 Postponement SC Hearing: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर नीट पीजी परीक्षा स्थगित करने के मामले में सुनवाई होगी. जल्द ही साफ हो जाएगा कि कोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाती है.

NEET PG 2023 Postponement Supreme Court Hearing To Resume Today: नीट पीजी परीक्षा 2023 की तारीख आगे बढ़ाने के मामले में आज फिर सुनवाई होगी. पिछली हियरिंग में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने आज यानी 27 फरवरी 2023 दिन सोमवार तक के लिए सुनवाई आगे बढ़ा दी थी. याचिकाकर्ताओं ने नीट पीजी परीक्षा 2023 की आयोजन तारीख आगे बढ़ाने की बात कही है और अपना पक्ष रखा है कि छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया है. नीट पीजी परीक्षा 2023 का आयोजन 05 मार्च 2023 के दिन होना है. वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि इससे लाखों बच्चों को समस्या होगी.

इंटर्नशिप की तारीख आगे बढ़ी है

बता दें कि हाल ही में नीट पीजी परीक्षा के लिए इंटर्नशिप कट-ऑफ डेट आगे बढ़ाई गई है. अब इंटर्नशिप कट-ऑफ की लास्ट डेट 11 अगस्त 2023 कर दी गई है. अगर तय तारीख से नीट परीक्षा आयोजित हो जाती है तो इस डेट से यानी 11 अगस्त से काउंसलिंग का प्रॉसेस भी शुरू हो जाएगा. याचिकाकर्ताओं ने इस बात को भी मुद्दा बनाया था.

क्या कहना है नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन का

इस मुद्दे पर नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन का कहना है कि अगर परीक्षा तारीख आगे बढ़ायी जाती है तो इससे करीब 2.09 लाख कैंडिडेट्स को असुविधा होगी. लगभग इतने ही कैंडिडेट्स ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है. एनबीई का ये भी कहना है कि आगे कोई ऐसी तारीख निकालना संभव नहीं दिख रहा है जिस पर ये परीक्षा आयोजित हो सके इसलिए परीक्षा तारीख आगे नहीं बढ़नी चाहिए.

पढ़ाई के लिए नहीं मिला समय

इस बाबत याचिकाकर्ताओं का कहना है कि छात्रों की इंटर्नशिप चल रही है जिसमें वे दिन के 12 घंटे काम करते हैं. ऐसे में उन्हें पढ़ाई के लिए यानी नीट पीजी परीक्षा के एंट्रेंस के लिए तैयारी करने का मौका नहीं मिल रहा है. इसलिए परीक्षा तारीख आगे बढ़ा दी जानी चाहिए. उनका ये भी कहना है कि इस मुद्दे से करीब 45,000 कैंडिडेट्स को फर्क पहुंचता है. हालांकि इसके लिए सीधे तौर पर सामने 13 ही कैंडिडेट आए हैं.

यह भी पढ़ें: SSC CHSL टियर 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
UP सरकार का पूर्व अग्निवीरों काे तोहफा, इन विभागों में मिलेगा 20% आरक्षण
UP सरकार का पूर्व अग्निवीरों काे तोहफा, इन विभागों में मिलेगा 20% आरक्षण
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget