एक्सप्लोरर

NEET 2023 Exam: 7 मई को होगी परीक्षा, जल्द जारी होगा डिटेल्ड शेड्यूल

NEET 2023 Exam Date: नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 2023 की तारीख की घोषणा कर दी गई है. परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी होना अभी बाकी है. यहां पढ़ें डिटेल.

NEET 2023 Exam Date Announced: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साल 2023-24 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. इसी क्रम में नीट से लेकर सीयूईटी और जेईई तक साल की बड़ी प्रवेश परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं. मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 2023 का आयोजन 07 मई 2023 के दिन किया जाएगा. इस बाबत नोटिस एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है – nta.ac.in.

जल्द जारी होगा डिटेल्ड शेड्यूल

एनटीए ने अभी नीट यूजी परीक्षा 2023 की केवल तारीख जारी की है. डिटेल्ड शेड्यूल जारी होना अभी बाकी है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की नीट परीक्षा दे रहे हों, उनसे अनुरोध है कि ताजा जानकारियों के लिए वे समय-समय पर एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता है - neet.nta.nic.in.

अन्य परीक्षा तारीखें भी हुई जारी

एनटीए ने नीट के साथ ही जेईई मेन, सीयूईटी 2023 और आईसीएआर एआईईईए परीक्षाओं की तारीख भी जारी कर दी है. जेईई मेन परीक्षा के लिए तो रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं. वहीं एमबीबीएस, बीडीएस, नर्सिंग और आयुष कोर्स के लिए अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम 07 मई के दिन होना तय हुआ है.

कब शुरू हो सकते हैं नीट के लिए रजिस्ट्रेशन

नीट परीक्षा 2023 के रजिस्ट्रेशन के संबंध में अभी आधिकारिक जानकारी प्रेषित नहीं हुई है पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन प्रॉसेस 01 फरवरी 2023 से शुरू होना चाहिए. चूंकि ये भारत की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है इसलिए एनटीए एग्जाम फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 6 हफ्तों का समय देता है.

पेन-पेपर मोड में होगी नीट 2023 परीक्षा

ये भी जान लें कि नीट 2023 परीक्षा का आयोजन पेन-पेपर मोड में होगा. एग्जाम 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा. परीक्षा तारीख साफ हो गई है और ऐसा अनुमान है कि नतीजे 30 जून 2023 तक रिलीज हो सकते हैं. इस साल 18 लाख से अधिक छात्रों के परीक्षा में भाग लेने की उम्मीद जतायी जा रही है.

यह भी पढ़ें: NTA ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर 2023-24 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU UG Admission राउंड 2 सीट एक्सेप्टेंस की आज आखिरी तारीख
DU UG Admission राउंड 2 सीट एक्सेप्टेंस की आज आखिरी तारीख
NEET UG काउंसलिंग शेड्यूल जल्द होगा जारी, यहां से करें चेक
NEET UG काउंसलिंग शेड्यूल जल्द होगा जारी, यहां से करें चेक
Delhi School News: दिल्ली के 774 स्कूल सेफ्टी जांच में फेल, प्राइवेट सबसे आगे
दिल्ली के 774 स्कूल सेफ्टी जांच में फेल, प्राइवेट सबसे आगे
SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन
SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget