एक्सप्लोरर

NEET 2020: कंटेनमेंट जोन और कोविड संक्रमित स्टूडेंट्स के लिए इस तारीख को फिर से होगी नीट परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, कोविड के कारण जो स्टूडेंट्स 13 सितंबर को हुई नीट परीक्षा नहीं दे पाए थे, उनके लिए इस तारीख को फिर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

NEET 2020 Exam To Be Held On This Date Again For Covid Affected Students: सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि वे स्टूडेंट्स जो किसी कारण से 13 सितंबर को हुई नीट परीक्षा नहीं दे पाए थे, उनके लिए एनटीए दोबारा परीक्षा आयोजित करे. इस काम के लिए तारीख तय की गई है 14 अक्टूबर 2020. यह सुविधा मुख्यतः उन स्टूडेंट्स के लिए है जो कोरोना से संक्रमित थे या जो कंटेनमेंट जोन से होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे. ऐसे स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा दो दिन बाद आयोजित होगी. यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि पहले आज यानी 12 अक्टूबर को नीट परीक्षा का रिजल्ट आना था लेकिन इसे 16 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया है. ताजा जानकारी के अनुसार अब नीट परीक्षा 2020 का रिजल्ट, दोबारा छूटे हुए स्टूडेंट्स की परीक्षा हो जाने के बाद एक साथ ही घोषित होगा. दोबारा परीक्षा 14 अक्टूबर को आयोजित होगी और इसके दो दिन बाद यानी 16 अक्टूबर को रिजल्ट आएगा.

कई बार स्थगित होने के बाद हुई थी परीक्षा –

नीट परीक्षा 2020 इस बार कई बार स्थगित होने के बाद आयोजित हुई थी. इसका बड़ा विरोध भी हुआ था और बड़े राजनेता भी परीक्षा आयोजन के विरोध में खड़े नजर आए थे. सबसे पहले यह परीक्षा 03 मई को आयोजित होनी थी जिसे आगे बढ़ाकर 26 जुलाई किया गया और उसके बाद अंततः 13 सितंबर को परीक्षा आयोजित हुई. इसमें भी सभी रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स ने भाग नहीं लिया था और काफी ने परीक्षा छोड़ी थी. अंततः वे स्टूडेंट्स जो किसी समस्या की वजह से जैसे कोरोना संक्रमित होने के कारण या कंटेनमेंट जोन से आने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे उनके लिए फिर से परीक्षा का आयोजन सुप्रीम कोर्ट के कहे अनुसार किया जा रहा है.

मेडिकल कॉलेजेस में एडमिशन पाने के लिए यह एक बहुत ही प्रतिष्ठित और कांपटीटिव एग्जाम है. हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स यह परीक्षा देते हैं और विभिन्न मेडिकल कॉलेजेस में सेलेक्ट होते हैं. इस परीक्षा के बारे में कोई भी जानकारी विस्तार से पाने के लिए एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

हरियाणा बोर्ड क्लास 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2020 की डेटशीट रिलीज, यहां से करें डाउनलोड NEET 2020 रिजल्ट हुआ डिले, यहां जानें जरूरी जानकारियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget