एक्सप्लोरर

NEET 2020 Attendance: एजुकेशन मिनिस्टर ने किया साफ, करीब 90% स्टूडेंट्स ने दी नीट परीक्षा

एजुकेशन मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कंफर्म किया कि कोविड के बावजूद नीट 2020 परीक्षा करीब 85 से 90 प्रतिशत रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स द्वारा दी गई.

NEET 2020 Attendance: नीट 2020 मेडिकल एग्जाम 13 सितंबर को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया. करीब 15 लाख रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स में से तकरीबन 85 से 90 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने नीट 2020 परीक्षा दी. यह बात यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्विटर के माध्यम से कंफर्म की. वर्तमान माहौल को देखते हुए स्टूडेंट्स की अटेंडेंस को लेकर सभी के मन में शंका थी लेकिन परीक्षा वाले दिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया. जैसा कि हम जानते ही हैं परीक्षा स्थगित कराने को लेकर पूरे देश में आवाजें उठ रही थी. सभी का कहना था कि कोविड के इस माहौल में परीक्षा कराना स्टूडेंट्स के लिए ठीक नहीं होगा लेकिन परीक्षा पहले ही कई बार टल चुकी थी और इसे और टालना संभव नहीं था. अंततः काफी विरोध के बावजूद नीट परीक्षा अपने तय समय पर आयोजित कर ली गई.

एनटीए ने भी कही ये बात –

एजुकेशन मिनिस्टर ने जहां ट्वीट करके अटेंडेंस कंफर्म की वहीं एनटीए ने भी इस बात पर मोहर लगाई. उनका कहना था कि कोविड जैसे चैलेंजिंग माहौल में भी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करायी गई और करीब 90 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी.

हालांकि परीक्षा के पहले नीट परीक्षा सरकार और अपोजीशन के बीच युद्ध के मैदान में तब्दील हो गई थी. अधिकतर राज्य सरकारें भी इस युद्ध में कूद गईं और सभी ने एक सुर में परीक्षा आयोजित न कराने की मांग उठाई. सबका कहना था कि इस माहौल में परीक्षा आयोजित कराने का मतलब लाखों स्टूडेंट्स की सेफ्टी को खतरे में डालना है. इस बाबत कई याचिकाएं भी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुईं और सुप्रीम कोर्ट को बीच में दखल देनी पड़ी. कोर्ट ने भी अपने फैसले में नीट परीक्षा टालने से इंकार कर दिया लेकिन विरोध के स्वर मुखर होते गये. हालांकि केन्द्र सरकार और एनटीए परीक्षा कराने के अपने फैसले पर टिके रहे. परीक्षा के दौरान अतिरिक्त सावधानी रखी गई और स्टूडेंट्स की सेफ्टी का भी पूरा ख्याल रखा गया.

एजुकेशन मिनिस्टर ने दिया धन्यवाद -

इस पूरे सिनेरियो की अच्छी बात यह रही कि तमाम विरोधों के बावजूद जब परीक्षा तिथि नजदीक आयी तो हर राज्य ने स्टूडेंट्स की जैसे बन सकी सहायता की. फिर चाहे वो ट्रांसपोर्ट हो, स्पेशल ट्रेन चलाना, लॉकडाउन में छूट, रहने का इंतजाम और भी बहुत कुछ. एजुकेशन मिनिस्टर ने इस बाबत सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने परीक्षा के दौरान मदद की.

IAS Success Story: पहले IPS और फिर IAS, ऐसे बने दीपांकर UPSC टॉपर UPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य पदों पर निकाली भर्ती, पढ़ें विस्तार से

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget