एक्सप्लोरर

12वीं में भी कॉलेज की तरह सेमेस्टर सिस्टम से पढ़ेंगे बच्चे? फिर इस तरह होंगे बोर्ड एग्जाम

NCF Recommendations: नेशनल क्यूरीकुलम फ्रेमवर्क ने स्कूल की टाइमिंग कम करने से लेकर 12वीं में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने तक कई सिफारिशें की हैं. ऐसा होता है तो स्कूलों में होंगे ये बदलाव.

NCF Suggests Semester System In Class 12th Exams: नेशनल क्यूरीकुलम फ्रेमवर्क ने स्कूलों की कार्यप्रणाली में आधारभूत बदलाव करने वाली कई तरह की सिफारिशें की हैं. एनसीएफ ने कहा है कि स्कूलों को हफ्ते में 6 दिन की जगह 5.5 दिन वर्किंग रखना चाहिए. यानी शनिवार को हाफ डे किया जा सकता है. इसके मुताबिक हफ्ते में 29 घंटे की पढ़ाई कराने के निर्देश हैं. फ्रेमवर्क ये भी सलाह देता है कि प्रिपरेटरी और मिडिल स्कूल के लिए क्लास की टाइमिंग 40 मिनट और क्लास 9वीं और आगे के लिए क्लास की टाइमिंग 50 मिनट होनी चाहिए.

पिछली बार से हुआ है बदलाव

साल 2005 में जहां एनसीएफ ने केवल स्कूलों को टाइमिंग और एकेडमिक ईयर में छूट देने की बात कही थी. कहा था कि स्कूल का दिन 6 घंटे का और क्लास की टाइमिंग 45 मिनट की होनी चाहिए. वहीं इस साल एनसीएफ ने स्कूल टाइमिंग और एकेडमिट ईयर को लेकर नया फ्रेमवर्क सजेस्ट किया है. ये डॉक्यूमेंट अब पब्लिक कमेंट्स के लिए खोल दिया गया है. इसमें कहा गया है कि एकेडमिक ईयर 180 स्कूल डेज और 34 हफ्तों को होना चाहिए. ऐसा एजुकेशन की सभी स्टेजेस में होना चाहिए.

लागू हुईं सिफारिशें तो क्या कुछ बदलेगा

अगर एनसीएफ की सिफारेशें लागू हो जाती हैं तो कुछ इस तरह के बदलाव होंगे. हफ्ते के सभी दिन 25 मिनट की एसेंबली होगी लेकिन शनिवार को एसेंबली नहीं होगी. हर पीरियड 40 मिनट का होगा अगर कुछ सब्जेक्ट्स को ब्लॉक पीरियर-क्लास टाइम की जरूरत होगी तो इस समय को 80 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है.

स्टूडेंट्स को ट्रांजीशन टाइम 5 मिनट मिलेगा. जिसमें वे अगली क्लास के लिए तैयार हो सकते हैं. शनिवार को लंच 45 मिनट की जगह 30 मिनट का होगा.

सेकेंडरी स्टेज के चेंज क्या होंगे

क्लास 9वीं और इससे ऊपर के लिए एसेंबली 25 मिनट की होगी. क्लास का टाइम 50 मिनट होगा लेकिन ब्लॉक पीरियड होने पर इसे 50 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है. ट्रांजीशन टाइम 5 मिनट होगा और स्नैक ब्रेक नहीं होगा. हालांकि लंच ब्रेक 55 मिनट का हो जाएगा. एक एडिशनल इनरिचमेंच पीरियड होगा जिसमें छाज्ञ विषय विशेष की पढ़ाई कर सकते हैं.

बदल सकता है एग्जाम का पैटर्न भी

एनसीएफ ड्राफ्ट ने ये भी सलाह दी है कि बोर्ड के एग्जाम साल में दो बार आयोजित होने चाहिए. क्लास 12 में सेमेस्टर सिस्टम आना चाहिए जिसमें छात्र साल में दो बार पेपर दे सकें. इसके अलावा स्टूडेंट्स को छूट मिलनी चाहिए कि वे साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के मिक्सचर को चुन सकें. अभी जैसे तीनों स्ट्रीम्स के बीच सख्त बाउंड्री हैं, वैसा नहीं होना चाहिए.

अगर ये सिस्टम लागू होता है तो स्कूलों में भी कॉलेज की तरह बोर्ड एग्जाम सेमेस्टर के हिसाब से यानी साल में दो बार आयोजित किए जाएंगे. देखना ये है कि ये नियम मान्य होते हैं या नहीं या इन पर पब्लिक कैसी राय रखती है.

यह भी पढ़ें: SSC GD कॉन्सटेबल परीक्षा के नतीजे घोषित 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?
NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?
यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget