एक्सप्लोरर

NATA Result 2021: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर आज घोषित करेगा NATA 2021 के पहले टेस्ट के नतीजे, ऐसे करें चेक

नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (एनएटीए) 2021 के पहले टेस्ट का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा. परिणाम जारी किए जाने के बाद परीक्षा में सम्मिलत हुए कैंडिडेट्स nata.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) द्वारा 20 अप्रैल, 2021 यानी आज नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (एनएटीए) 2021 के पहले टेस्ट के परिणाम की घोषणा की जाएगी.  परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स परिणाम की घोषणा के बाद एनएटीए पोर्टल, nata.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. बता दें NATA 2021 की पहली परीक्षा 10 अप्रैल को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी. पहले टेस्ट के लिए कुल 15,066 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. इनमें से 14130 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.

उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी

गौरतलब है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के दौरान बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीएआरच) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए, उम्मीदवारों को अब कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में किसी न्यूनतम अंक की आवश्यकता का मिलान करने की जरूरत नहीं है. शिक्षा मंत्रालय ने कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर प्रवेश मानदंडों में ढील दी है. हालांकि, उम्मीदवारों को अभी भी 12वीं कक्षा में पास होना अनिवार्य है.

NATA 2021 की दूसरी परीक्षा 12 जून को आयोजित की जाएगी

पेपर क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को 200 में से न्यूनतम 75 अंक हासिल करने होंगे. NATA स्कोरकार्ड केवल 2021-22 शैक्षणिक सत्र के लिए मान्य होगा. गौरतलब है कि सेलेक्शन एनएटीए स्कोर या संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन पेपर 2 ( स्नातक वास्तुकला पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा) के आधार पर किया जाएगा. बता दें कि NATA 2021 की दूसरी परीक्षा 12 जून को आयोजित की जाएगी. NATA टेस्ट 2 आवेदन फॉर्म 30 मई तक उपलब्ध हो जाएंगे.

NATA 2021 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें:

1-NATA 2021 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाएं.

2- NATA 2021 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

3-अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें

4-स्क्रीन पर NATA 2021 स्कोरकार्ड डिस्प्ले हो जाएगा. अब स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: ग्रेजुएशन के दौरान UPSC में जाने का मन बनाया, लगातार दो बार परीक्षा पास कर नवनीत बनीं आईएएस अफसर

IAS Success Story: यूपीएससी की परीक्षा पहले प्रयास में पास की, अच्छी रैंक नहीं मिली तो दूसरा प्रयास किया और प्रियांक बने आईएएस

 

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस
Explained: क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget