एक्सप्लोरर

MPPSC SET Final Answer Key 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी की राज्य पात्रता परीक्षा की फाइनल Answer Key

MPPSC SET Final Answer Key 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी की है. जिसे उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं.

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा 2024 (MP SET) के लिए फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है. जो उम्मीदवार 15 दिसंबर 2024 को परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 36 विषयों के लिए आयोजित की गई थी, और उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर उत्तर कुंजी डाउनलोड करनी होगी.

15 दिसंबर को हुई थी परीक्षा

एमपी सेट परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इसमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, उज्जैन, सतना, खरगोन और रतलाम जैसे प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की गई थी. इस परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए आयोग ने 17 संभागीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की थी, ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की अनियमितता न हो.

पास होने के लिए न्यूनतम अंक

एमपी सेट परीक्षा 2024 के लिए आयोग ने न्यूनतम उत्तीर्ण अंकों की घोषणा कर दी है. अनारक्षित (General) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे. वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विकलांग व्यक्तियों (PWD) के उम्मीदवारों के लिए यह प्रतिशत 35% निर्धारित किया गया है.

पेपर पैटर्न

MP SET परीक्षा में कुल 36 विषयों के लिए दो पेपर थे. पहला पेपर (अनिवार्य) शिक्षण और अनुसंधान योग्यता पर आधारित था, जबकि दूसरा पेपर (वैकल्पिक) उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर था. पहले पेपर में 100 प्रश्न थे, जिन्हें उम्मीदवारों को 1 घंटे में हल करना था. वहीं, दूसरे पेपर में 200 प्रश्न थे, जिनका उत्तर उम्मीदवारों को 2 घंटे में देना था.

MPPSC SET Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर 'MP SET Final Answer Key 2024' लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां आप उत्तर कुंजी देख सकते हैं.
  • पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.

यह भी पढ़ें: Garud Commando: जहां खतरों से जूझने की होती है असाधारण ट्रेनिंग, जानिए गरुड़ कमांडो बनने के लिए क्या है जरूरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget