एक्सप्लोरर

Exam Calendar 2023: MPPSC ने जारी किया इस साल का परीक्षा कैलेंडर, जानें किस डेट पर होंगे साल के बड़े एग्जाम

MPPSC Exam Calendar 2023: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने इस साल का परीक्षा कैलेंडर रिलीज कर दिया है. स्टेट सर्विस एग्जाम से लेकर फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम तक जानें कब होंगी साल की बड़ी परीक्षाएं.

MP PSC Exam Calendar 2023 Released: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साल 2022-23 कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की एमपीपीएससी की परीक्षाएं देने का मन बना रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं कि कौन सा एग्जाम किस डेट पर होगा. ऐसा करने के लिए उन्हें मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – mppsc.mp.gov.in. यहां से आप पूरे साल की परीक्षाओं का शेड्यूल देख सकते हैं.

कब होंगी साल की बड़ी परीक्षाएं

एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक स्टेट फॉरेस्ट सर्विस मेन एग्जाम 2019 (स्पेशल एग्जाम) का आयोजन 19 मार्च 2023 के दिन किया जाएगा. वहीं स्टेट सर्विस मुख्य परीक्षा 2019 (स्पेशल एग्जाम) 15 से 20 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा.

इसी प्रकार कंप्यूटर प्रोग्रामर एग्जाम 2021 का आयोजन 30 अप्रैल 2023 के दिन किया जाएगा. इसी प्रकार स्टेट एलिजबिलिटी टेस्ट 2022 आयोजित होगा 4 जून 2023 के दिन. बाकी डिटेल जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

टेटेंटिव है शेड्यूल

एमपीपीएससी परीक्षा शेड्यूल के बारे में एक चीज और जान लें कि ये एग्जाम शेड्यूल टेंटेटिव है जिसमें बदलाव संभव है. ऐसी स्थिति में एमपीपीएससी द्वारा इस संबंध में नोटिस जारी किया जाएगा. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे ताजा अपडेट और किसी भी प्रकार के बदलाव वगैरह के बारे में जानने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

यहां होगी बंपर भर्ती

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेएशन बोर्ड ने बंपर पद पर भर्ती निकाली है. इनके लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. इन भर्तियों के लिए एप्लीकेशन लिंक मार्च महीने में एक्टिव होगा. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 2176 पद भरे जाएंगे. इसके तहत असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर समेत कई पद पर भर्ती होगी. आवेदन शुरू होंगे 6 मार्च से और अप्लाई करने की लास्ट डेट है 20 मार्च 2023.

सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा जिसका आयोजन 05 अगस्त 2023 के दिन किया जाएगा. एग्जाम दो शिफ्टों में होगा. पहली शिफ्ट होगी सुबह 9 से 11 बजे की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर में 3 बजे से शाम 5 बजे तक की. डिटेल जानने के लिए peb.mp.gov.in पर जा सकते हैं.

एग्जाम कैलेंडर देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: किसान की बेटी ऐसे बनी IAS 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget