एक्सप्लोरर

मुरादाबाद के छात्र गौरव कुमार को प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त, पिता हैं मोटर मैकेनिक

गौरव को गणित में 99 फीसदी अंक हासिल हुई है और उन्होंने परीक्षा के दौरान टाइम टेबिल के हिसाब से अध्ययन करने को अपनी सफलता का राज बताया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया. हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में मुरादाबाद के छात्र गौरव कुमार ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है. गौरव के पिता मोटर मकेनिक हैं. चित्रगुप्त इंटर कालेज के छात्र गौरव की उपलब्धि से जहां उनका परिवार खुश है वहीं कालेज के शिक्षक भी उत्साहित है. मैरिट में नाम होने की जानकारी मिलने के बाद गौरव अपने कॉलेज पहुंचे जहां मौजूद शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी.

उत्तर प्रदेश हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मुरादाबाद के रहने वाले गौरव ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरथला मौहल्ले में रहने वाले गौरव चित्रगुप्त इंटर कालेज के छात्र हैं. माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित नतीजों में गौरव ने 600 में से 569 अंक हासिल किए हैं जो 94.84 प्रतिशत है.

बोर्ड की मैरिट सूची में गौरव को पूरे प्रदेश में चौथा स्थान हासिल हुआ है. गौरव के पिता मोटर मैकेनिक है. रिजल्ट घोषित होने के बाद कालेज पहुंचे गौरव ने जहां अध्यापकों से बधाई ली वहीं उन्होंने अपने परिजनों और दोस्तो का शुक्रिया अदा किया.

गौरव को गणित में 99 फीसदी अंक हासिल हुई है और उन्होंने परीक्षा के दौरान टाइम टेबिल के हिसाब से अध्ययन करने को अपनी सफलता का राज बताया. गौरव के मुताबिक उन्होंने काफी पहले से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी और इसके लिए वह हर विषय को अलग अलग समय देकर अभ्यास करते थे,स्कूल के अध्यापकों ने भी गौरव की सफलता पर खुशी जाहिर की और गौरव की सफलता को छात्रों के लिए प्रेरणा बताया.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget