एक्सप्लोरर

स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी, डायरेक्टर एजुकेशन ने जारी किया नोटिस

Mobile Phones Restriction: दिल्ली के स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है. डायरेक्टर (एजुकेशन) ने स्कूलों के लिए एक नोटिस जारी किया है.

आज के समय में प्रयोग होने वाले स्मार्ट गैजेट कई प्रकार के कार्यों में उपयोग में आते हैं. पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन का यूज शिक्षक और विद्यार्थी कर रहे हैं. जिसका असर लोगों की आम जिंदगी में भी पढ़ रहा है. इसके ज्यादा इस्तेमाल से बड़ो से लेकर बच्चों तक सभी अवसाद, चिंता, सामाजिक अलगाव, अति-सक्रियता, अति-तनाव आदि का शिकार हो रहे हैं. जिसे देखते हुए दिल्ली के स्कूलों में मोबाइल फोन के उपयोग पर पाबंदी लगा दी गई है.  

डायरेक्टर (एजुकेशन) हिमांशु गुप्ता की ओर से जारी नोटिस के अनुसार मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से नींद की कमी और कमजोर दृष्टि के मामले बढ़ रहे हैं. यह सीखने की प्रक्रिया में अरुचि पैदा कर सकता है और शैक्षणिक प्रदर्शन, जीवन संतुष्टि, आमने-सामने बातचीत की गुणवत्ता आदि पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. इसके अलावा धमकाने और उत्पीड़न की घटनाएं, रिकॉर्डिंग करना या अनुचित सामग्री अपलोड करना भी संभावित रूप से नकारात्मक हैं जो सामाजिक ताने-बाने के साथ-साथ बच्चे के भविष्य के लिए हानिकारक हैं.

इसलिए स्कूल परिसरों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को निश्चित रूप से विनियमित करने की आवश्यकता है. इसी क्रम में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूलों के प्रमुखों को अपने स्कूलों में मोबाइल फोन के न्यूनतम उपयोग पर आम सहमति बनाने की आवश्यकता है. ताकि क्लास में ज्यादा सीखने का माहौल बनाए रखा जा सके. नोटिस में कहा गया है कि अभिभावक सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे स्कूल परिसर में मोबाइल फोन न लेकर जाएं. यदि छात्र स्कूल में मोबाइल लाते हैं तो स्कूल प्रशासन को लॉकर की व्यवस्था करनी होगी जहां मोबाइल फोन जमा किया जा सके.

हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था 

इसके अलावा कहा गया है कि शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को भी टीचिंग से जुड़ी गतिविधियों के समय मोबाइल का उपयोग करने से परहेज किया जाना चाहिए. वहीं, स्कूल के अधिकारियों को एक हेल्पलाइन नंबर जारी करना होगा. जिसकी मदद से छात्र व अभिभावक इमरजेंसी की स्थिति में बात कर सकें.

यह भी पढ़ें- परमानेंट वर्क फ्रॉम होम कर के डॉलर में कमाना चाहते हैं पैसा...ये वेबसाइट हैं बड़े काम की

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget