एक्सप्लोरर

CBSE पेपर लीक: मनीष सिसोदिया ने प्रकाश जावड़ेकर से शिक्षा मंत्रियों की बैठक बुलाने की मांग की

सिसोदिया ने जावड़ेकर को पत्र लिखकर कहा है कि ऐसे मुद्दों पर दलगत राजनीति से हटकर सोचने की जरूरत है.

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से आग्रह किया कि वह सीबीएसई पेपर लीक मामले पर चर्चा करने के लिए राज्य के शिक्षा मंत्रियों की बैठक बुलाएं. साथ ही उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भविष्य में ऐसी कोई घटना ना हो. सिसोदिया ने जावड़ेकर को पत्र लिखकर कहा है कि ऐसे मुद्दों पर दलगत राजनीति से हटकर सोचने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जब भी पेपर लीक होता है तो इसका किसी एक सरकार या पार्टी पर ही असर नहीं होता, बल्कि इसका देश के लिए नकारात्मक प्रभाव होता है. दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने कहा, ''दो विषयों की परीक्षाएं रद्द की गई हैं और फिर से परीक्षा का आदेश दिया गया है, लेकिन कई दूसरी परीक्षाओं के पेपर के लीक को लेकर भी चिंताएं रही हैं.'' उन्होंने कहा, ''इससे न सिर्फ 26 लाख स्टूडेंट्स का भविष्य प्रभावित होगा, बल्कि इससे सीबीएसई की आकलन व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लगता है. इस व्यवस्था पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूलों का विश्वास है.'' सीबीएसई ने पेपर लीक का मामला सामने आने के 12 वीं कक्षा की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा फिर से कराने की घोषणा की है. पुलिस पेपर लीक मामले की जांच कर रही है और इसके बाद ही हरियाणा और दिल्ली सर्कल में 10वें के गणित के पेपर दोबारा लेने पर फैसला लिया जाएगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP B.Ed एडमिशन के लिए ​बढ़ी मोहलत, 10 अप्रैल तक खुला मौका अब भी भर सकते हैं फॉर्म
UP B.Ed एडमिशन के लिए ​बढ़ी मोहलत, 10 अप्रैल तक खुला मौका अब भी भर सकते हैं फॉर्म
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
​SSC Revised Exam Calendar: बड़ा अपडेट, SSC ने बदला एग्जाम शेड्यूल; अब नई तारीखों पर होगी CGL-CHSL परीक्षा
बड़ा अपडेट, SSC ने बदला एग्जाम शेड्यूल; अब नई तारीखों पर होगी CGL-CHSL परीक्षा
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा

Embed widget