एक्सप्लोरर

Maharashtra FYJC CET 2021: 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए आज जारी हो सकते हैं फॉर्म, 21 अगस्त को है FYJC CET 2021

Maharashtra FYJC CET 2021: महाराष्ट्र FYJC CET 2021 के फॉर्म आज जारी किए जा सकते हैं. वहीं MSBSHSE के अध्यक्ष दिनकर पाटिल ने कहा है कि FYJC CET 2021 इस बार 21 अगस्त 2021 को आयोजित की जाएगी.

महाराष्ट्र FYJC CET 2021 यानी फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट जल्द ही आयोजित होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा के फॉर्म आज जारी होने की संभावना है. इसके साथ ही बता दें कि  महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) के अध्यक्ष दिनकर पाटिल ने कहा है कि FYJC CET 2021 इस बार 21 अगस्त 2021 को आयोजित की जाएगी.

छात्रों के लिए ऑप्शनल एग्जाम है FYJC CET 2021
इस साल MSBSHSE द्वारा 11वीं कक्षा में एडमिशन हेतु छात्रों के लिए यह CET आयोजित किया जा रहा है. गौरतलब है कि भले ही नए दिशानिर्देशों के अनुसार यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, लेकिन ये केवल छात्रों के लिए एक ऑप्शनल एग्जाम है. यदि कोई छात्र इसके लिए उपस्थित नहीं होना चाहता है, तो उसे ऐसा करने की कोई बाध्यता नहीं है.

महाराष्ट्र FYJC CET 2021- महत्वपूर्ण तिथियां

FYJC CET फॉर्म - 19 जुलाई, 2021 को जारी (संभावित)

FYJC CET 2021 परीक्षा- 21 अगस्त, 2021

FYJC CET 2021 देने वाले छात्रों को सीट का आश्वासन

पाटिल ने ये भी कहा है कि 10 वीं कक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को FYJC में सीट जरूर दी जाएगी. जो छात्र FYJC CET 2021 के लिए उपस्थित हो रहे हैं उन्हें सभी FYJC संस्थानों में 11वीं में एडमिशन के लिए प्राथमिकता दी जाएगी. CET 2021 क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स का एडमिशन हो जाने के बाद ही अन्य छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा.  

राज्य बोर्ड के छात्रों को नहीं देना होगा कोई परीक्षा शुल्क

फॉर्म जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर लॉग इन कर सकते हैं. इसके बाद उनके पास इसके लिए उपस्थित होने या न होने के विकल्प होंगे. वे जो चाहें चुन सकते हैं. बता दें कि महाराष्ट्र FYJC CET 2021 राज्य बोर्ड के छात्रों के लिए मुफ्त है क्योंकि उन्होंने पहले ही SSC परीक्षाओं के लिए शुल्क का भुगतान कर दिया था जो रद्द हो गई थी. हालांकि, अन्य बोर्डों से आने वाले छात्रों को सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने पर 170 रुपये का भुगतान करना होगा.

ये भी पढ़ें

SSC GD Constable 2021: SSC जीडी कॉन्स्टेबल के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

CBSE Board Result 2021: डिजिलॉकर से चेक कर पाएंगे CBSE बोर्ड परिणाम, जानें कैसे बनाएं डिजिलॉकर अकाउंट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG Result 2026: 20 जुलाई तक जारी हो सकता है रिजल्ट, neet.nta.nic.in वेबसाइट पर ऐसे चेक कर पाएंगे अपना स्कोरकार्ड
20 जुलाई तक जारी हो सकता है रिजल्ट, neet.nta.nic.in वेबसाइट पर ऐसे चेक कर पाएंगे अपना स्कोरकार्ड
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी एडमिशन के लिए आज जारी होगी पहली लिस्ट, 18 जुलाई तक करनी होगी सीट एक्सेप्ट
दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी एडमिशन के लिए आज जारी होगी पहली लिस्ट, 18 जुलाई तक करनी होगी सीट एक्सेप्ट
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget