एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं और 12वीं के आधे से ज्यादा सवाल थे ‘कठिन’, स्टडी में हुआ खुलासा

Toughest Board Exam: इस साल महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं और 12वीं के पेपरों में 50 फीसदी से ज्यादा सवाल कठिन थे. एक स्टडी में ये खुलासा हुआ है, जानते हैं विस्तार से.

Maharashtra Board Toughest Questions This Year: बोर्ड परीक्षाएं संपन्न हो जाने के बाद हर साल पेपरों का आंकलन किया जाता है. इसमें ये बताया जाता है कि इस साल किस स्टेट बोर्ड (सेंट्रल बोर्ड भी) के पेपर कैसे थे. यानी पूछे जाने वाले ज्यादातर सवाल आसान थे, एवरेज थे या सरल की श्रेणी में आ रहे थे. इस बार कि रिपोर्ट से सामने आया है इस बार महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी और एचएससी दोनों ही क्लास के 54 फीसदी सवाल ‘कठिन’ की श्रेणी में आते हैं. महाराष्ट्र बोर्ड ने इस बार सवालों का स्तर कठिन रखा.

कौन करता है ये स्टडी

ये स्टडी हर साल परख (PARAKH) द्वारा की जाती है. ये संस्था एनसीईआरटी (NCERT) के अंडर आती है और इसका फुल फॉर्म है, परफॉर्मेंस एसेस्टमेंट, रिव्यू एंड एनालिसेस नॉलेज फॉर हॉलिस्टिक डेवलेपमेंट. इन्होंने पिछले कई साल के डेटा की स्टडी की और पाया कि महाराष्ट बोर्ड के ज्यादातर दसवीं और बारहवीं के सवाल काफी कठिन थे.

क्या कहते हैं नतीजे

स्टडी में पता चलता है कि स्टेट बोर्ड के 54 फीसदी सवाल कठिन, 30 फीसदी सवाल मीडियम और 16 फीसदी सवाल ईजी की श्रेणी में आए. इनमें से ज्यादातर सवाल शॉर्ट आंसर्स थे और कुछ लांग आंसर टाइप. परख ने साल 2018 से 2022 तक के हजारों सवालों को परखा और इस नतीजे पर पहुंची.

ये है सबसे कठिन बोर्ड

परख ने अपनी रिपोर्ठ में बताया कि त्रिपुरा बोर्ड सबसे कठिन सवालों की श्रेणी में सबसे ऊपर आता है. इसके बाद महाराष्ट्र और उसके बाद गोवा, छत्तीसगढ़ और वेस्ट बंगाल आते हैं. इन बोर्ड्स के सवाल हल करने के लिए कैंडिडेट्स को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

इन बोर्ड का पेपर रहा ईजी टू मीडियम

परख ने स्टडी में 17 स्कूल एजुकेशन बोर्ड्स के सवालों की परख की. इनके नाम हैं पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तारखंड, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मणिपुर, ओडिशा, नगालैंड, हिमाचल प्रदेश, केरल. इसके साथ ही सेंट्रल बोर्ड्स यानी सीआईएससीई और सीबीएसई के सवालों को भी परखा गया. इन बोर्ड के ज्यादातर सवाल ईजी टू मॉडरेट माने गए.

किस बोर्ड में कितने टफ सवाल

त्रिपुरा सेकेंडरी बोर्ड में कुल 66.60 प्रतिशत सवाल कठिन माने गए. दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन रहा, जिसके 54 फीसदी से ज्यादा सवाल कठिन थे. इसके बाद तीसरे नंबर पर आया गोवा बोर्ड जिसके 44.66 फीसदा सवाल कठिन माने गए. चौथे नंबर पर है छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, जिसके 44.44 फीसदी सवाल कठिन की श्रेणी में आए. पांचवें नंबर पर रहा वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, इसके 33.33 फीसदी सवाल इस श्रेणी में आए.

यह भी पढ़ें: इंडिया पोस्ट जीडीएस पदों के नतीजे जारी, यहां से करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skills Based Hiring: जॉब में डिग्री नहीं, स्किल्स की बढ़ी अहमियत, भारत की 89 प्रतिशत कंपनियां अब ऐसे कर रहीं भर्ती
जॉब में डिग्री नहीं, स्किल्स की बढ़ी अहमियत, भारत की 89 प्रतिशत कंपनियां अब ऐसे कर रहीं भर्ती
Re-NEET UG 2026 Result: 11.21 लाख उम्मीदवार पास, पंजाब-हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप
Re-NEET UG 2026 Result: 11.21 लाख उम्मीदवार पास, पंजाब-हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप
Marathi in Rajasthan universities: राजस्थान की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी मराठी, पर राजस्थानी का विभाग नहीं... जानें फैसले की वजह
राजस्थान की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी मराठी, पर राजस्थानी का विभाग नहीं... जानें फैसले की वजह
NEET UG 2026 Final Answer Key: NTA ने जारी की NEET UG 2026 की आंसर की, जानें रिजल्ट कब तक होगा जारी?
NTA ने जारी की NEET UG 2026 की आंसर की, जानें रिजल्ट कब तक होगा जारी?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget