एक्सप्लोरर

CBSE CTET 2021: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, यहां करें आवेदन

CBSE CTET 2021: सीबीएसई द्वारा CTET 2021 का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक किया जाएगा. परीक्षा दो पालियों में होगी. सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दोपहर 2.30 से शाम 5.00 बजे तक.

CBSE CTET 2021 Registration Last Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 अक्टूबर को यानी आज समाप्त कर देगा. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनके पास आज का ही मौका है. फौरन आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर दें. नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है और आवेदन करेक्शन की सुविधा 22 से 28 अक्टूबर तक उपलब्ध कराई जाएगी. किसी भी परिस्थिति में डिटेल्स में बदलाव के लिए किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा.

CBSE CTET परीक्षा दिसंबर में होगी आयोजित
गौरतलब है कि सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 को 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित किया जाएगा. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दोपहर 2.30 से शाम 5.00 बजे तक. CTET 2021 का आयोजन कक्षा 1 से 8 तक के टीचर्स की भर्ती के लिए किया जाता है. परीक्षा दो पेपर- पेपर I और पेपर II के लिए आयोजित की जाती है. 

CTET पेपर-1 कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों की भर्ती के लिए है
CTET पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाएंगे. उम्मीदवारों से लैंग्वेज I और II, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, गणित और पर्यावरण अध्ययन से प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा एमसीक्यू बेस्ड है और यह 150 मार्क्स के लिए आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी इंफॉर्मेशन बुलेटिन को चेक करें.

CTET पेपर-2 कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों की भर्ती के लिए है
CTET पेपर II उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा जो कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाएंगे, परीक्षा 150 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी और इसमें 150 MCQ होंगे. उम्मीदवारों से बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और भाषा I और II से प्रश्न पूछे जाएंगे.

CBSE CTET परीक्षा 2021 पूरे देश में 20 भाषाओं में होगी आयोजित
CTET परीक्षा 2021 पूरे देश में 20 भाषाओं में होगी. बीएड (B.Ed), डीएलएड (DELED) और बीएलएड (BELED) कर चुके उम्मीदवार सीटेट (CTET) के प्राइमरी और सेकेंडरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. सीटीईटी 2021 असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश जैसे कई शहरों में आयोजित किया जाएगा. सीटीईटी परीक्षा 2021 के लिए कुछ नए परीक्षा केंद्र भी जोड़े गए हैं. इनमें पंजाब में लुधियाना, झारखंड में हजारीबाग और जमशेदपुर, छत्तीसगढ़ में बिलासपुर और अन्य हैं.

CBSE CTET 2021 के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर, “अप्लाई फॉर सीटीईटी दिसंबर 2021” पर क्लिक करें
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने आप को रजिस्टर्ड करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें.
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान करें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सब्मिट करें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रख लें.

CBSE CTET 2021 आवेदन शुल्क
किसी एक स्टेज (प्राइमरी या सेकेंडरी) के लिए आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 700 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए यह शुल्क 350 रुपये निर्धारित किया गया है. इसके अलावा अगर कोई उम्मीदवार दोनों स्टेज (प्राइमरी और सेकेंडरी) के लिए आवेदन करता है तो जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1200 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांगों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा. उम्मीदवार ध्यान दें कि यह शुल्क ऑनलाइन मोड में जमा किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें

CBSE Date Sheet 2022: सीबीएसई ने क्लास 10वीं और 12वीं की DateSheet की जारी, यहां चेक करें डेट

RRB Exam 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने जारी की यह अहम जानकारी, 15 से 18 दिसंबर तक होगी रेलवे मिनिस्ट्रियल कैटेगरी की परीक्षा

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget