एक्सप्लोरर

किसी ने किया MBA तो कोई CA बना अधिकारी, इन तेज तर्रार अफसरों के कंधों पर है महाकुंभ की जिम्मेदारी

क्या आपको पता है कि प्रयागराज जिले में ही एक अलग जिला बनाया गया है. यहां पर DM, DIG और SSP को तैनात किया गया है. आइए हम आपको बताते हैं कि कितने पढ़ें लिखें हैं ये ऑफिसर.

प्रयागराग जिले के अंदर एक अस्थाई जिला बनाया गया है. इस अस्थाई जिले के एक पूरा प्रशासनिक अमला भी तैनात किया गया है. चार महीने के लिए बनाए गए इस अस्थाई जिले के लिए में प्रशासनिक जिम्मा संभालने के लिए एक डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट (DM) को तैनात किया गया है. इसके साथ ही कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और भीड़ को महाकुंभ में संभालने के लिए DIG और SSP को भी महाकुंभ नगर जिले में तैनात किया गया है.

पूरे जिले की जिम्मेदारी इन तीन अधिकारियों के कंधे पर है. ये तीनों अधिकारी काफी पढ़े लिखे हैं. एक तो IIT से बीटेक हैं तो एक CA रहे हैं. वहीं एक अधिकारी इसमें MBA पासआउट हैं. ऐसे में 4000 हेक्टेयर में फैले इस अस्थाई महाकुंभ नगर जिले के बारे में तैनात अधिकारियों के बारे में हम आपको बताएंगे. 

CA की पढ़ाई किए हैं महाकुंभ नगर जिले के DM

महाकुंभ नगर के DM विजय किरण आनंद कर्नाटका के निवासी हैं. उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की पढ़ाई की है. विजय किरण आनंद ने 2008 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी और इसके बाद 2010 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी बने. प्रशासनिक सेवा में अपने करियर के दौरान वे कई जिलों के सीडीओ और जिलाधिकारी रहे. 2017 से 2019 तक वे कुंभ मेला अधिकारी के रूप में भी तैनात रहे हैं. इसके बाद वे शिक्षा विभाग में तैनात हुए, और इस बार उन्हें एक बार फिर महाकुंभ की जिम्मेदारी देकर महाकुंभ नगर जिले का DM बनाया गया है.

IIT पासआउट हैं महाकुंभ नगर जिले के DIG

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले आईपीएस वैभव कृष्ण को महाकुंभ नगर जिले में DIG तैनात किया गया है. 12 दिसंबर 1983 को जन्मे वैभव कृष्ण ने IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की थी. इसके बाद, 2009 में उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को पहली बार में ही पास किया और 2010 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी बने. उन्हें कई बड़े जिलों में तैनाती मिली थी. साल 2020 में नोएडा के एसएसपी के पद पर रहते हुए उन्हें सस्पेंड किया गया था. जिसके बाद उन्हें जून 2024 में वो DIG की रैंक पर प्रमोट हुए और उन्हें आजमगढ़ का चार्ज मिला था. जिसके बाद अब उन्हें दिसंबर 2024 में महाकुंभ नगर के DIG के पद पर तैनात किया गया है.    

महाकुंभ नगरी जिले के SSP हैं MBA पास 

महाकुंभ नगरी जिले के लिए एक आईपीएस अधिकारी को एसएसपी के पद पर मेल प्रबंधन व सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है. राजेश द्विवेदी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के निवासी हैं. राजेश द्विवेदी ने ग्रेजुएशन के बाद एमबीए की पढ़ाई की थी. इसके बाद, 1992 में उन्होंने यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा पास कर डीएसपी के पद पर अपनी नियुक्ति पाई. 2013 में उन्हें आईपीएस पद पर प्रमोशन मिला. 2021 में उन्हें सबसे पहले हरदोई जिले का एसपी नियुक्त किया गया, इसके बाद वे कई अन्य जिलों में भी तैनात रहे. ऐसे में दिसंबर 2024 में उन्हें इस अस्थाई जिले की जिम्मेदारी दी गई है. 

यह भी पढ़ें: कितने पढ़े-लिखे हैं IAS विजय किरन आनंद? जानें कैसा रहा अफसर बनने के बाद का सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Free UPSC Coaching 2026: UPSC की फ्री कोचिंग का सुनहरा मौका, हॉस्टल सुविधा के साथ 19 जून तक बढ़ी लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई
UPSC की फ्री कोचिंग का सुनहरा मौका, हॉस्टल सुविधा के साथ 19 जून तक बढ़ी लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई
AIIMS CRE Recruitment 2026: AIIMS में ग्रुप 'बी और सी' के पदों के लिए निकली बंपर भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन
AIIMS में ग्रुप 'बी और सी' के पदों के लिए निकली बंपर भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन
DU COL Admission 2026: DU में फॉरेन लैंग्वेज सीखने का सुनहरा मौका, प्रोफेशनल कोर्सेज में शुरू हुए एडमिशन
DU में फॉरेन लैंग्वेज सीखने का सुनहरा मौका, प्रोफेशनल कोर्सेज में शुरू हुए एडमिशन
UPSC CSE Prelims Result 2026: कभी भी जारी हो सकता है UPSC CSE Prelims का रिजल्ट, चेक करने के लिए ये चीजें रखें तैयार
कभी भी जारी हो सकता है UPSC CSE Prelims का रिजल्ट, चेक करने के लिए ये चीजें रखें तैयार

वीडियोज

Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu
Patna Train Dispute: Patliputra स्टेशन पर छात्रों का महातांडव! | Bihar Latest News
Khan Sir Controversy: खान सर को मिली जमानत...नेपाल में रौशन आनंद के भाई की हत्या! उड़ गए सबके होश!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का हमला
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का हमला
अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर डिंपल यादव का हमला, बोलीं- 'मेरी बेटी के खिलाफ बीजेपी वाले...'
अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर डिंपल यादव का हमला, बोलीं- 'मेरी बेटी के खिलाफ बीजेपी वाले...'
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में बना डाले सबसे तेज 3,000 रन; यह दिग्गज छूटा पीछे
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में बना डाले सबसे तेज 3,000 रन; यह दिग्गज छूटा पीछे
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
Bandi Sanjay Convoy: बीच रास्ते में सरपट दौड़ रही थी मंत्री जी की कार! अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सभी के होश, जानें पूरा मामला
बीच रास्ते में सरपट दौड़ रही थी मंत्री जी की कार! अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सभी के होश, जानें पूरा मामला
उथल-पुथल के दौर से गुजर रही दुनिया, फ्रांस के साथ मिलकर करेंगे पहल..., पीएम मोदी ने बताई भारत की ताकत
उथल-पुथल के दौर से गुजर रही दुनिया, फ्रांस के साथ करेंगे पहल..., PM मोदी ने बताई भारत की ताकत
Watch: नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
Mobile Emergency Alert: अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
Embed widget