एक्सप्लोरर

कर्नाटक: SSLC कक्षा 10 की परीक्षा का आज है आखिरी दिन, 25 जून से शुरू हुए थे EXAM

कर्नाटक में SSLC कक्षा 10 की परीक्षा का आज आखिरी दिन है. कर्नाटक में कोरोना से संक्रमण के अब तक 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.

बेंगलुरु: आज SSLC (Secondary School Leaving Certificate) कक्षा 10 की परीक्षा का आखिरी दिन है. 25 जून से ये परीक्षा शुरू हुई थी. कर्नाटक में हुई इस परीक्षा में प्रदेश के करीब साढ़े 8 लाख छात्र बैठे. हालांकि प्रदेश में भी संक्रमण के मामलों बढ़ने के बावजूद परीक्षा कराने को लेकर कुछ परिजनों ने विरोध भी किया था. हालांकि इस सबके बीच परीक्षा हुई और आज परीक्षा का आखिरी दिन है.

परीक्षा केंद्रों में रखा गया खास ध्यान

कोरोना के चलते इस बार परीक्षा के आयोजन के लिए सरकार ने स्वास्थ्य और सुरक्षा के खास इंतजामों का ध्यान रखा. इसके लिए सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई. साथ ही परीक्षा केंद्र के भीतर दो डेस्क के बीच पर्याप्त दूरी का भी ध्यान रखा गया है. इसके अलावा सभी परीक्षार्थी मास्क लगाकर परीक्षा दे रहे हैं.

ये था परीक्षा का समय

गौरतलब है कि परीक्षा का समय सुबह 10 बजकर 30 का है लेकिन छात्र सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर ही परीक्षा केंद्र पहुंचे. ताकि डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सभी की सही से जांच हो सके. बता दें कि प्रदेश के 2879 सेंटर्स में 8 लाख 48 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी इस इम्तिहान में बैठे हैं. इतना ही नहीं, राज्य के कंटेनमेंट जोन में रहने वाले छात्र भी इस परीक्षा में शामिल हैं. ऐसे छात्र अलग कमरों में बैठकर परीक्षा दे रहे हैं.

वहीं परीक्षा शुरू होने से पहले राज्य के शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार बेंगलुरु के एक परीक्षा केंद्र में इंतजामों की जांच के लिए पहुंचे थे. देश के कुछ राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने के फैसले के बाद कर्नाटक सरकार के इन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर सवाल भी उठाए गए.

ये भी पढ़ें-

देश में कोरोना के करीब 21 हजार नए मामले, कुल मरीजों का आंकड़ा 6.25 लाख के पार

दुनिया में अबतक 1.11 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, पिछले 24 घंटे में आए 2.08 लाख नए मरीज, 5 हजार की मौत

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget