एक्सप्लोरर

Karnataka SSLC Exams 2021: कर्नाटक हाईकोर्ट ने सरकार के 10वीं की परीक्षा कराने के फैसले को दी हरी झंडी, जानें परीक्षा का शेड्यूल

यह परीक्षाएं आगामी 19 और 22 जुलाई को आयोजित की जाएंगी. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के फैसले में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया.

Karnataka SSLC Exams 2021: कर्नाटक हाईकोर्ट ने सेकंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC Exam 2021) एग्जाम को लेकर दायर की गई जनहित याचिका को खारिज कर दिया. यह याचिका एसएसएलसी परीक्षा 2021 के नोटिफिकेशन को रद्द कराने के लिए दायर की गई थी. राज्य सरकार ने पिछले दिनों यह निर्णय लिया था कि कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 2021 एकेडमिक सेशन 2020-21 के लिए आयोजित की जाएगी. परीक्षा 19 जुलाई और 22 जुलाई को होंगी. 

हाईकोर्ट ने आदेश पारित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पहले एसएसएलसी (10वीं) की परीक्षा को पोस्टपोन करने का फैसला किया था. सरकार ने कभी इसे रद्द नहीं किया था. एक्सपर्ट कमेटी के सुझाव पर यह परीक्षा कराई जा रही है. यह परीक्षा मल्टीपल चॉइस क्वेश्चंस (MCQ) फॉर्मेट में होगा, जिससे छात्रों को परीक्षा देने में आसानी होगी. हाईकोर्ट ने यह भी साफ किया कि किसी भी स्टूडेंट को राज्य या पैरेंट्स द्वारा एग्जाम में शामिल होने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा. यह स्टूडेंट और उसके पेरेंट्स का फैसला होगा.

हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि कोविड-19 महामारी के दौरान छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस परीक्षा को रद्द करना चाहिए. दलील दी गई कि पूरे साल ऑनलाइन मोड में क्लासेस नहीं चल पाईं और कई सब्जेक्ट को समझने में छात्रों की काफी दिक्कतें आईं. हालांकि कोर्ट ने सुनवाई के बाद राज्य सरकार की तैयारियों को देखने के बाद याचिका को खारिज कर दिया. 

कोविड-19 महामारी के कारण पिछले दिनों राज्य सरकार ने इस परीक्षा को पोस्टपोन करने का फैसला किया था. अब जब राज्य में कोरोना में मामलों में कमी हो रही है, ऐसे में सरकार ने इस परीक्षा को आयोजित करने का फैसला लिया है. सरकार ने परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. परीक्षा के दौरान कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः IAS Success Story: कभी इंजीनियरिंग की फीस के लिए गिरवी रखा था घर और खेत, फिर इस तरह माधव गिट्टे बने आईएएस अफसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Nurse recruitment 2026: नर्स के 312 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
नर्स के 312 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CJP प्रोटेस्ट से वायरल इरफान, कितने पढ़े-लिखे हैं?
CJP प्रोटेस्ट से वायरल इरफान, कितने पढ़े-लिखे हैं?
Government Jobs 2026 : इस साल इन 3 राज्यों में आ रही है बंपर वैकेंसी, आज से ही शुरू कर दें तैयारी
इस साल इन 3 राज्यों में आ रही है बंपर वैकेंसी, आज से ही शुरू कर दें तैयारी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget