एक्सप्लोरर

JNVST Admission 2024: क्लास 6वीं में एडमिशन के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल, इस लिंक से कर दें अप्लाई

NVS Class 6 Admission 2024: नवोदय विद्यालय क्लास 6वीं में एडमिशन के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आ गई है. अब तक न किया हो तो अब कर दें अप्लाई, लिंक नीचे दिया हुआ है.

NVS Class 6 Admission 2024 Last Date: नवोदय विद्यालय क्लास 6वीं में एडमिशन के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आ गई है. वे कैंडिडेट्स या उनके अभिभावक जिन्होंने अब तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म न भरा हो, वे फटाफट अप्लाई कर दें. कल यानी 17 अगस्त 2023 अप्लाई करने की लास्ट डेट है. बता दें कि पहले भी एक बार जवाहर नवोदय विद्यालय के क्लास 6वीं में एडमिशन के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ायी जा चुकी है. इसलिए संभावना कम है कि फिर से ऐसा हो. पहले लास्ट डेट 10 अगस्त थी और अब 17 अगस्त है.

लिखित परीक्षा से होगा चयन

जेएनवी सेलेक्शन टेस्ट के माध्यम से कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा. ये परीक्षा एकेडमिक सेशन 2024-25 के लिए है और एग्जाम दो चरणों में आयोजित होगा. पहले चरण की परीक्षा 4 नवंबर 2023 के दिन आयोजित होगी और दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी 2024 के दिन किया जाएगा. दोनों ही दिन एग्जाम सुबह 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा. ऐसी आशा है कि नतीजे मार्च/अप्रैल 2024 के महीने में जारी किए जा सकते हैं.

यहां से करना है अप्लाई

जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे. ऐसा करने के लिए कैंडिडेट्स को जेएनवीएसटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – navodaya.gov.in. ये मुख्य तौर पर एंट्रेंस एग्जाम में भाग लेने के लिए किया जाने वाला रजिस्ट्रेशन है.

आवेदन के लिए पात्रता क्या है

वे कैंडिडेट्स जो उसी जिले में पढ़े हों, जिसमें एनवीएस है और जिन्होंने मान्यता प्राप्त स्कूल से 5वीं पास की हो, वे आवेदन कर सकते हैं. जिन्होंने कुछ समय पहले क्लास 5वीं पास की है या जो क्लास रिपीट कर रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते. एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट का जन्म 1 मई 2012 के पहले और 31 जुलाई 2014 के बाद का नहीं होना चाहिए.

आवेदन करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: तमिनलाडु में क्यों हो रहा है नीट का विरोध? जानें डिटेल में 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget