एक्सप्लोरर

JNU PG Admission 2024: JNU से PG करना है तो तुरंत कर दें अप्लाई, आज है लास्ट डेट, ये रहा डायरेक्ट लिंक

JNU PG Admission 2024 Registration: जेएनयू से पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो तुरंत अप्लाई कर दें. आज बढ़ी हुई अंतिम तारीख के तहत आवेदन करने की लास्ट डेट है. डायरेक्ट लिंक नीचे शेयर किया गया है.

JNU PG Admission 2024 Registration Extended Last Date: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं और किसी वजह से अब तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं तो तुरंत फॉर्म भर दें. आज यानी 31 मई 2024 दिन शुक्रवार पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है. आज बढ़ी हुई लास्ट डेट के तहत फॉर्म भरने का आखिरी चांस है. इसलिए देर न करें और फटाफट अप्लाई कर दें. जरूरी डिटेल हम यहां साझा कर रहे हैं.

ये है जरूरी वेबसाइट  

जेएनयू के पीजी कोर्स में आवेदन करने के लिए आपको जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए वेबसाइट का पता है - jnuee.jnu.ac.in. इस वेबसाइट से आप आवेदन भी कर सकते हैं और आगे की प्रक्रिया की पूरी जानकारी भी विस्तार से पा सकते हैं. लेटेस्ट अपडेट के लिए भी समय-समय पर यह वेबसाइट विजिट करते रहे.

आज इतने बजे तक कर सकते हैं अप्लाई

यह भी जान लें की जेएनयू के पीजी कोर्सेज में आवेदन के लिए आज रात 11:50 बजे तक विंडो खुली रहेगी. यानी मोटी तौर पर आपके पास आवेदन करने का समय आज रात के 12:00 तक है. इसके बावजूद कैंडिडेट से अनुरोध है कि वह इतने समय तक का इंतजार ना करें. कई बार ट्रैफिक ज्यादा होने से वेबसाइट ठीक से काम नहीं करती है और आवेदन करने में परेशानी आती है. इसलिए फटाफट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और तुरंत ही फॉर्म भर दें इसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे साझा किया गया है.

फीस कितनी लगेगी

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, दिल्ली के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए फीस कैटेगरी के मुताबिक अलग-अलग है. जैसे जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹300 शुल्क देना होगा. एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के लिए शुल्क 150 रुपए है. वहीं विदेशी कैंडिडेट्स को आवेदन करने के लिए 3320 शुल्क देना होगा.

जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट

आज आवेदन करने की आखिरी तारीख है इसके बाद एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुलेगी. इस सुविधा का लाभ उठाते हुए कैंडिडेट जो अपने आवेदनों में किसी प्रकार का सुधार करना चाहते हैं वह कर सकते हैं. जरूरी जानकारियों और अपडेट के लिए वेबसाइट चेक करते रहें. यहां से आपको लेटेस्ट अपडेट मिल जाएंगे.

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jnuee.jnu.ac.in पर.
  • यहां अपने डिटेल डालें और लॉगिन करें. अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सभी जरूर डिटेल डालकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें.
  • अब फीस भरें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें. ये आगे आपके काम आएगा.
  • हार्डकॉपी निकालकर रख लें. समय-समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें. 

ये रहा डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें: इंडियन रेलवे से लेकर SGPGI तक यहां चल रही है बंपर पदों पर भर्ती, जल्द कर दें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026 Result: किस रैंक पर कौन-सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? सरकारी या प्राइवेट; यहां जानें
NEET UG 2026 Result: किस रैंक पर कौन-सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? सरकारी या प्राइवेट; यहां जानें
NEET UG 2026 में किस राज्य के ज्यादा बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखें स्टेट वाइज पूरी लिस्ट 
NEET UG 2026 में किस राज्य के ज्यादा बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखें स्टेट वाइज पूरी लिस्ट 
NEET Result Rank Controversy: 585 नंबर, लेकिन रैंक 2500 से 15000 पार... NEET 2026 रिजल्ट पर छात्रों ने उठाए सवाल
585 नंबर, लेकिन रैंक 2500 से 15000 पार... NEET 2026 रिजल्ट पर छात्रों ने उठाए सवाल
DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी की यूजी एडमिशन के लिए पहली लिस्ट, इसमें ऐसे चेक करें अपना नाम
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी की यूजी एडमिशन के लिए पहली लिस्ट, इसमें ऐसे चेक करें अपना नाम

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget