एक्सप्लोरर

दिल्ली में लॉकडाउन के बाद JNU ने भी सेंट्रल लाइब्रेरी को किया बंद, कैंपस में आने पर भी रोक

दिल्ली में कोरोना विस्फोट के बाद 6 दिन का लॉकडाउन लगाया है. वहीं राजधानी में तालाबंदी की घोषणा के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन ने भी अपने केंद्रीय पुस्तकालय को बंद कर दिया है.

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण 6 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है. जिसके बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन ने भी सोमवार को अपनी सेंट्रल लाइब्रेरी को बंद करने की घोषणा कर दी. इसी के साथ कैंपस में भी आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.  

विश्वविद्यालय ने जारी किया आदेश

विश्वविद्यालय ने एक आदेश में कहा है कि, “दिल्ली सरकार द्वारा घोषित कर्फ्यू के कारण, डॉ. बीआर अंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी 19.04.2021 (सोमवार) सुबह 09.00 बजे से  26.04.2021 (सोमवार) को अगले आदेश तक कड़ाई से बंद रहेगी."

परिसर के भीतर आने पर भी मनाही

इसके साथ ही परिसर के निवासियों को "कर्फ्यू के समय परिसर के भीतर नहीं जाने" का भी निर्देश दिया गया है, आपातकालीन आवाजाही को छोड़कर कैंपस के गेट भी बंद रहेंगे. हालांकि, ऐसे व्यक्तियों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा जरूरी सेवाओं से जुड़े हुए हैं.

ढाबे-कैंटीन रहेंगे बंद

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कहा है कि, "आवश्यक खाद्य पदार्थ, किराने का सामान, फल ​​और सब्जियां, डेयरी, फार्मास्यूटिकल्स और एटीएम को काम करने की अनुमति है. जबकि, कर्फ्यू के समय अन्य सभी दुकानें, ढाबे और कैंटीन बंद रहेंगे."

दिल्ली में लगाया गया है 6 दिन का लॉकडाउन

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल रात 10 बजे से  26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में छह दिनों की तालाबंदी की घोषणा की थी. साथ ही कहा था कि कोविड 19 मामलों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए यह कदम उठाना बेहद जरूरी था.  बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हर दिन दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: ग्रेजुएशन के दौरान UPSC में जाने का मन बनाया, लगातार दो बार परीक्षा पास कर नवनीत बनीं आईएएस अफसर

आंध्र प्रदेश: कक्षा 1 से कक्षा 9वीं तक के स्कूल बंद, तय शेड्यूल पर होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget