एक्सप्लोरर

JEE Mains परीक्षा के आवेदनों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इस साल 12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भरा फॉर्म

JEE Mains 2024: इस बार की जेईई मेन्स जनवरी परीक्षा के लिए रिकॉर्ड आवेदन आए हैं. एग्जाम किन तारीखों पर होगा और सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन किस राज्य से हुए हैं, आइये जानते हैं.

JEE Mains 2024 Registration: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर इंजीनियरिंग 2024 के लिए इस बार रिकॉर्ड कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. ये आवेदन पहले सेशन या जनवरी सेशन के लिए हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार की जेईई मुख्य परीक्षा 2024 के लिए 12.3 लाख कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है. इससे पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया है. यही नहीं पिछले साल यानी साल 2023 में दोनों सेशन में मिलाकर भी इतने रजिस्ट्रेशन नहीं हुए थे जितने इस बार एक सेशन में हो गए हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार के कुल आवेदनों को अगर पिछले साल के दोनों सेशन से कंपेयर करें तो टोटल 68 हजार ज्यादा फॉर्म भरे गए हैं. वहीं अगर केवल पहले सेशन की बात करें तो पिछली बार के पहले सेशन की तुलना में इस बार 3.7 लाख ज्यादा आवेदन आए हैं. यही नहीं आवेदकों के रूप में लड़कियों की संख्या भी बढ़ी है.

किस राज्य से सबसे ज्यादा आवेदन

थर्ड जेंडर से भी रजिस्ट्रेशन बढ़े हैं. अगर राज्यों के डेटा के मुताबिक बात करें तो सबसे ज्यादा आवेदन महाराष्ट्र से आए हैं. इसके बाद अगला नंबर आंध्र प्रदेश का है. इंग्लिश में परीक्षा देने वालो की संख्या में इजाफा हुआ है और हिंदी में एग्जाम देने वालों की संख्या घटी है.

कहां से कितने आवेदन

अगर राज्यों की संख्या के हिसाब से बात करें तो महाराष्ट्र से कुल 1.6 लाख आवेदन हुए हैं. आंध्र प्रदेश से 1.3 लाख और तेलांगना से 1.2 लाख आवेदन जेईई मेन जनवरी सेशन 2024 के लिए हुए हैं. कुल मिलाकर महाराष्ट्र के बाद साउथ से ही सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं.

कब होगा एग्जाम

जेईई मेन 2024 जनवरी सेशन का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 के बीच किया जाएगा. आज इसके आवेदनों में सुधार करने का अंतिम दिन है. इस बार जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले कुल कैंडिडेट्स में से 11 लाख इंग्लिश में परीक्षा देंगे. हिंदी में कुल 40 हजार कैंडिडेट ही परीक्षा दे रहे हैं. क्षेत्रीय भाषाओं में सबसे ज्यादा आवेदन गुजराती के लिए आए हैं. कुल 13 भाषाओं में परीक्षा आयोजित की जाती है. 

यह भी पढ़ें: रेलवे से लेकर बैंक तक, यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU SOL Admission 2026: DU के SOL में यूजी-पीजी दाखिले शुरू, इस बार दो नए कोर्स भी; WhatsApp पर मिलेगा एडमिशन अपडेट
DU के SOL में यूजी-पीजी दाखिले शुरू, इस बार दो नए कोर्स भी; WhatsApp पर मिलेगा एडमिशन अपडेट
CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, 18 जुलाई से पहले जारी होने की उम्मीद
CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, 18 जुलाई से पहले जारी होने की उम्मीद
Cheap Engineering Colleges in USA: USA से करनी है इंजीनियरिंग? ये हैं 5 सबसे सस्ते और अच्छे बीटेक कॉलेज
USA से करनी है इंजीनियरिंग? ये हैं 5 सबसे सस्ते और अच्छे बीटेक कॉलेज
MSME सेक्टर में करियर का सुनहरा अवसर, ICAI के Corporate Mitra प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू
MSME सेक्टर में करियर का सुनहरा अवसर, ICAI के Corporate Mitra प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Embed widget