एक्सप्लोरर

Rajit Gupta AIR 1: जेईई एडवांस्ड परीक्षा में कोटा के रजित गुप्ता ने मारी बाजी, बने ऑल इंडिया टॉपर

JEE Advanced Result 2025 Topper Rajit Gupta: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल परीक्षा में कोटा के रचित गुप्ता ने टॉप किया है. 

देश के सबसे टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. इस साल इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर ने किया था और परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर चेक कर सकते हैं.

लेकिन सबसे बड़ी खबर ये है कि कोटा के छात्र रजित गुप्ता ने इस बार ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है. उनके साथ कोटा के चार और छात्रों ने टॉपर लिस्ट में अपनी जगह बनाई है, जिससे कोटा में जश्न का माहौल है.

रजित गुप्ता की सफलता के साथ कोटा की कोचिंग इंडस्ट्री ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यहां की मेहनत और मार्गदर्शन देश के टॉपर्स तैयार करने में कितनी कारगर है. रजित ने न सिर्फ परीक्षा में टॉप किया, बल्कि यह लगातार दूसरा साल है जब जेईई एडवांस्ड का टॉपर कोटा से ही निकला है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रजित ने 10वीं क्लास में 96.8 प्रतिशत नंबर हासिल किए थे.  

रजित गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक 1 लाकर न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि कोटा शहर की पहचान को भी और मजबूत बना दिया है. रजित के पिता दीपक गुप्ता BSNL में इंजीनियर हैं और मां डॉ. श्रुति अग्रवाल जेडीबी कॉलेज में प्रोफेसर हैं. पढ़ाई का माहौल घर में पहले से ही था और रजित ने उस माहौल को अपनी मेहनत से नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया.

राजित गुप्ता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और कोचिंग संस्थान को दिया. उन्होंने कहा यह अनुभव बहुत ही अच्छा रहा. मेरे माता-पिता और कोचिंग इंस्टीट्यूट ने हर कदम पर मेरा साथ दिया. मैंने बस अपनी तरफ से पूरी मेहनत की और कोशिश की कि कुछ भी अधूरा न रह जाए. राजित की सफलता की खबर मिलते ही कोटा के उस कोचिंग सेंटर में खुशी का माहौल बन गया जहां वे पढ़ाई करते थे.

इस साल जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 18 मई को देशभर के 224 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई थी. परीक्षा कुल 360 अंकों की थी, जिसमें दो पेपर शामिल थे – पेपर-1 और पेपर-2, दोनों 180-180 अंकों के थे. इस बार कुल 1.87 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था. दिलचस्प बात यह है कि इस बार की कटऑफ में करीब 30% की गिरावट देखने को मिली है. जहां पिछले साल की कटऑफ 109 थी, वहीं इस बार यह घटकर सिर्फ 76 रह गई है.

अब आगे क्या?

रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब JoSAA काउंसलिंग 2025 की प्रक्रिया शुरू होगी. यह प्रक्रिया 3 जून से 28 जुलाई तक छह चरणों में चलेगी. इस काउंसलिंग के जरिए छात्रों को देशभर के 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 IIIT और 47 अन्य सरकारी संस्थानों में दाखिला मिलेगा. काउंसलिंग के पहले चरण की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 14 जून को आएगी.

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
  • ‘JEE Advanced Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करके सेव कर लें.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced Result 2025: टॉप IITs में दाखिले की राह हुई साफ, JEE एडवांस्ड का रिजल्ट जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट जारी, यहां देखें स्कोरकार्ड
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट जारी, यहां देखें स्कोरकार्ड
RTI: केंद्र में 8.23 लाख पद खाली, राष्ट्रपति सचिवालय और PMO में भी कमी
RTI: केंद्र में 8.23 लाख पद खाली, राष्ट्रपति सचिवालय और PMO में भी कमी
DU में UG की 13 हजार से ज्यादा सीटें खाली, इन विषयों में सबसे ज्यादा वैकेंसी 
DU में UG की 13 हजार से ज्यादा सीटें खाली, इन विषयों में सबसे ज्यादा वैकेंसी 
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड आज नहीं होगा जारी, NBEMS ने बदली डेट
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड आज नहीं होगा जारी, NBEMS ने बदली डेट

वीडियोज

बंद कमरे में हत्यारी पत्नी का 'खूनी टोटका' !
टेंपो ने लिया कट, सफारी ने मारी टक्कर, रोंगटे खड़े कर देगा Video
अयोध्या में 'मछली दावत','गिरगिट' कौन ?
'मछली भोज' में 27 का सियासी 'कांटा'!
शिक्षा, परीक्षा की लड़ाई...आरक्षण तक कैसे आई?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया भारत से...', ट्रंप के SIR वाले बयान पर क्या बोले CEC ज्ञानेश कुमार?
'दुनिया भारत से...', ट्रंप के SIR वाले बयान पर क्या बोले CEC ज्ञानेश कुमार?
UP के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, 6 महीने में 1 लाख नौकरियां देगी सरकार
UP के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, 6 महीने में 1 लाख नौकरियां देगी सरकार
US का चीन पर नया वार! 7.5 फीसदी टैरिफ से भारत को फायदा या नुकसान?
US का चीन पर नया वार! 7.5 फीसदी टैरिफ से भारत को फायदा या नुकसान?
भारत के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने इमरान खान पर कही बड़ी बात
भारत के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने इमरान खान पर कही बड़ी बात
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का दूसरे मंडे कैसा रहा हाल, जानें- 11वें दिन का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' का दूसरे मंडे कैसा रहा हाल, जानें- 11वें दिन का कलेक्शन
जिंदा हैं मुज्तबा खामेनेई, ईरान ने पहली बार सुनाई आवाज
जिंदा हैं मुज्तबा खामेनेई, ईरान ने पहली बार सुनाई आवाज
राजस्थान: निकाय चुनाव से पहले ठगी से सावधान, पुलिस की एडवाइजरी जारी
राजस्थान: निकाय चुनाव से पहले ठगी से सावधान, पुलिस की एडवाइजरी जारी
चीनी की कीमतें बढ़ने पर हुआ सवाल तो मुस्कुराए कृषि मंत्री शिवराज, बोले- 'सब इंतजाम...'
चीनी की कीमतें बढ़ने पर हुआ सवाल तो मुस्कुराए कृषि मंत्री शिवराज, बोले- 'सब इंतजाम...'
Embed widget