एक्सप्लोरर

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में होगी एक नई चेयर की स्थापना

भारतीय से बाहर के देशों की सांस्कृतिक विरासत पर अध्ययन के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एक नई चेयर की स्थापना की जायेगी.

नई दिल्ली: भारतीय से बाहर के देशों की सांस्कृतिक विरासत पर अध्ययन के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एक नई चेयर की स्थापना की जायेगी. इस चेयर की स्थापना का मकसद भारतीय भौगोलिक सीमाओं के बाहर के देशों की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी का प्रसार किया जा सके. यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने कहा कि, "इस पहल का उद्देश्य भारत और एशियाई देशों के बीच गहरे संबंधों से उत्पन्न शानदार सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है".

चांसलर और वाइस  चांसलर ने अहम बैठक में लिया फैसला जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय उपमहाद्वीप से परे देश की सांस्कृतिक विरासत के अध्ययन के लिए एक चेयर स्थापित कर रहा है. इस संबंध में निर्णय जामिया की चांसलर डॉ. नजमा हेपतुल्ला की अध्यक्षता में नई दिल्ली में उनके निवास पर जामिया के वाइस चांसलर तलत अहमद और नेहरू सेंटर, उत्तर पूर्वी अध्ययन और नीति अनुसंधान केंद्र के प्रतिनिधियों की बैठक के दौरान लिया गया.

सांस्कृतिक विरासत के पद चिन्हों पर शोध को बढ़ावा देगा जामिया चेयर का उद्देश्य भारत की भौगोलिक सीमाओं से परे एशियाई देशों में देश की सांस्कृतिक विरासत के पद चिन्हों पर शोध को बढ़ावा देना है. यूनिवर्सिटी आने वाले समय में कार्यशालाओं का आयोजन करेगी ताकि भारत और भारतीय सभ्याता की ऐतिहासिक भूमिका और इससे जुड़े आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों का अध्ययन किया जा सके . भारतीय संस्कृति, व्यापार, वाणिज्य, दर्शन, रीति-रिवाजों, धार्मिक प्रथाओं और विश्वासों का विस्तार अफगानिस्तान से लेकर सम्पूर्ण दक्षिण एशिया और विशेष रूप से म्यामां, मंगोलिया, चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया, लाओस, कंबोडिया, थाईलैंड और जापान तक इतिहास की विभिन्न अवधियों के दौरान हुआ. ऐसे में आज की स्थिति और समय में इसे बढ़ावा देने के लिये यह पहल की जा रही है.

जामिया की ये पहल है बेहद खास अधिकारी ने बताया कि ऐसे ऐतिहासिक आदान प्रदान और सम्पर्कों के जरिये भारत ने दुनिया के देशों एवं विश्व समाज के साथ करुणा, सहिष्णुता, अहिंसा और शांति के दर्शन को भारत और एशियाई देशों के बीच निरंतर मज़बूत रिश्तों के लिए नींव रखी है. बैठक के दौरान सदस्यों ने यह महसूस किया कि इतिहास में भारत की सभ्यतागत पहुंच एवं उपस्थिति को कई कारणों से अक्सर नजरंदाज किया गया है. ऐसे में मोदी सरकार की एक्ट ईस्ट नीति के अनुरूप देशों के बीच सम्पर्क एवं अदान प्रदान को बढ़ावा देने के लिये यह पहल महत्वपूर्ण है.

यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. तलत अहमद ने बताया कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया सेंटर फॉर नार्थ ईस्ट स्टडीज विभिन्न नीतियों से जुड़े विविध आयामों पर चर्चा कर रहा है. आने वाले समय में पूर्वोत्तर परिषद को सुझाव देगा.

यूनिवर्सिटी आने वाले समय में ‘अन्य सभ्यताओं पर भारत और भारतीय सभ्यता के प्रभाव’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन करेगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget