एक्सप्लोरर

लंदन की टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में जामिया की रैंक बरकरार, 92 देशों के तकरीबन 1527 विश्वविद्यालयों का किया गया आकलन

लंदन की टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में जामिया मिलिया इस्लामिया ने अपनी रैंक बरकरार रखी है. जामिया ने भारतीय संस्थानों में अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए इस बार 12वें पायदान पर अपनी जगह बनाई है.

नई दिल्लीः जामिया मिलिया इस्लामिया ने लंदन की टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में अपनी रैंक बरकरार रखी है. साथ ही भारतीय संस्थानों में अपनी स्थिति में सुधार किया है. टीएचई के आंकड़ों के मुताबिक जामिया ने भारतीय संस्थानों में अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए इस बार 12वें पायदान पर अपनी जगह बनाई है. साथ ही विश्वविद्यालय ने दुनिया के शीर्ष 601-800 विश्वविद्यालयों में अपनी जह बरकरार रखी.

हालांकि इस साल के मूल्यांकन में दुनिया भर से हिस्सा लेने वाले संस्थानों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है. द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में 92 देशों के तकरीबन 1527 विश्वविद्यालयों का आकलन किया गया है, जबकि पिछले साल 92 देशों के 1400 संस्थानों का ही किया गया था.

जामिया की कुलपति, प्रो. नजमा अख्तर ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में विश्वविद्यालय के बेहतर होते जा रहे प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, "यह प्रदर्शन जामिया की बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय पहचान और आउटरीच के अलावा, इसके उच्च गुणवत्ता वाले शोध, प्रकाशन और शिक्षण को दर्शाता है. विश्वविद्यालय अपने प्रदर्शन में और सुधार करेगा, जिससे उसकी रैंकिंग और बेहतर होती जाएगी."

टीएचई ने विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए पांच मापदंडों पर गौर किया है. इनमें शिक्षण (30 प्रतिशत ), अनुसंधान (30 प्रतिशत), साइटेशन (30 प्रतिशत), उद्योग आय (2.5 प्रतिशत) और अंतर्राष्ट्रीय आउटलुक (7.5 प्रतिशत).

गौरतलब है कि इससे पहले जामिया को साल 2020 में मॉस्को आधारित राउंड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (आरयूआर) में 538 वें स्थान पर रखा गया है. जामिया ने प्रतिष्ठित, क्वैक्लेरेली साइमंड्स (क्यूएस) विश्वविद्यालय रैंकिंग में 751-800 श्रेणी में अपनी जगह बरकरार रखी है, जिसमें इसके शोध कार्यो को उच्च स्तरीय बताया गया है. यह रैंकिंग पिछले साल जून में जारी की गई थी. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ-2020) में जामिया को देश में 10 वें स्थान पर रखा गया था.

इसे भी पढ़ेंः शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति के सामने पेश हुए Facebook इंडिया के प्रमुख, दो घंटे चली पूछताछ

मानसून सत्र: प्रश्नकाल रद्द किए जाने पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- सरकार किसी चर्चा से भाग नहीं रही

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 

वीडियोज

Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget