एक्सप्लोरर

गणित और कंप्यूटर में बाजी मारी, अंग्रेजी में भी दमदार; स्किल्स के मैदान में चमका यूपी

उत्तर प्रदेश के युवाओं ने इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2025 में गणित और कंप्यूटर स्किल्स में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है.

उत्तर प्रदेश के युवाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर वे देश में किसी से पीछे नहीं हैं. इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2025 के अनुसार, यूपी के 80% युवा गणितीय कौशल और कंप्यूटर दक्षता में देशभर में पहले स्थान पर हैं. यही नहीं, आलोचनात्मक सोच (क्रिटिकल थिंकिंग) और इंटर्नशिप की इच्छा रखने वाले युवाओं की संख्या में भी यूपी देश के शीर्ष राज्यों में शामिल है.

हालांकि, अंग्रेजी दक्षता में उत्तर प्रदेश को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है, जहां महाराष्ट्र पहले और कर्नाटक दूसरे स्थान पर है. रिपोर्ट में बताया गया है कि 18 से 25 वर्ष की आयु के युवाओं के मामले में यूपी रोजगार संसाधन क्षमता के लिहाज़ से देश में पहले स्थान पर है, जबकि 26 से 29 वर्ष की श्रेणी में यूपी को तीसरा स्थान मिला है.

रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु के बाद, सबसे ज्यादा युवा इंटर्नशिप के लिए उत्तर प्रदेश को चुनते हैं, जिससे यह साफ है कि राज्य में अवसरों के साथ-साथ स्किल डिवेलपमेंट का भी मजबूत नेटवर्क बन रहा है.

ग्लोबल एम्प्लॉयबिलिटी टेस्ट (गेट), जिसे ईटीएस व्हीबॉक्स द्वारा आयोजित किया गया, इस रिपोर्ट के आंकड़े प्रस्तुत करता है. यह परीक्षण भारत समेत दुनियाभर में छात्रों और पेशेवरों के रोजगार योग्य कौशल का आकलन करता है.

कंप्यूटर स्किल में भी टॉप पोजीशन 

गणितीय कौशल में यूपी ने आंध्र प्रदेश को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है. इस सूची में मध्य प्रदेश तीसरे, पंजाब चौथे, और तेलंगाना पांचवें स्थान पर हैं. वहीं कंप्यूटर स्किल में भी यूपी ने देशभर को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजीशन पाई है.

रोजगार उपलब्धता के आंकड़ों की बात करें तो यूपी छठे स्थान पर है. इस सूची में महाराष्ट्र पहले, दिल्ली दूसरे, और कर्नाटक तीसरे स्थान पर हैं. हालांकि, यूपी ने गुजरात, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए खुद को शीर्ष छह में शामिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है.

इस लिस्ट में शामिल हुआ लखनऊ 

दिलचस्प बात यह है कि अब लखनऊ भी उन शहरों की लिस्ट में शामिल हो गया है जो देश में सबसे ज्यादा रोजगार प्रदान करते हैं. जैसे पुणे, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, त्रिशूर, हैदराबाद और गुंटूर.

यह भी पढ़ें-

पवन कल्याण के बेटे के स्कूल में लगी आग, जानें सिंगापुर के इस स्कूल की कितनी है फीस?  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?

Embed widget