एक्सप्लोरर

IIT बॉम्बे बनी टॉपर्स की पहली पसंद, टॉप 100 में 73 ने चुना; जानें डिटेल्स

IIT Bombay Cutoff: जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट में टॉप रैंकर्स की पहली पसंद आईआईटी बॉम्बे रही, जहां टॉप 100 में से 73 छात्रों ने एडमिशन चुना.

जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट आने के बाद अब यह साफ हो गया है कि देशभर के टॉप रैंकर्स के दिलों में सबसे खास जगह आईआईटी बॉम्बे की है. जेआईसी की रिपोर्ट में सामने आया है कि इस बार टॉप रैंक लाने वाले अधिकतर उम्मीदवारों ने एडमिशन के लिए आईआईटी बॉम्बे को ही अपनी पहली पसंद बनाया.

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के टॉप 100 रैंकर्स में से 73 उम्मीदवारों ने आईआईटी बॉम्बे को चुना है. वहीं, 19 टॉपर्स ने आईआईटी दिल्ली और 6 ने आईआईटी मद्रास को चुना. यानी इस साल टॉप रैंक लाने वाले लगभग तीन-चौथाई छात्र आईआईटी बॉम्बे का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

जेआईसी की रिपोर्ट में यह भी साफ हुआ है कि टॉप 100 रैंकर्स में किसी अन्य आईआईटी को जगह नहीं मिली. यह आंकड़ा बताता है कि देश के सबसे मेधावी छात्रों के लिए आईआईटी बॉम्बे की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

सीटों पर भी बढ़ी मांग

रिपोर्ट में एक और खास बात सामने आई है. ज्यादातर आईआईटी में सीटों की संख्या से ज्यादा उम्मीदवारों को एडमिशन दिया गया है. उदाहरण के लिए, आईआईटी बॉम्बे की कुल 1360 सीटें हैं, लेकिन आखिरी राउंड तक यहां 1364 सीटों पर एडमिशन हुआ. यह ट्रेंड बताता है कि स्टूडेंट्स आईआईटी बॉम्बे में पढ़ने के लिए कितने उत्सुक हैं.

लड़के आगे, लड़कियों की संख्या कम

जेआईसी रिपोर्ट में जेंडर अनुपात का भी जिक्र किया गया है. इस साल कुल 14,524 सीटें लड़कों ने हासिल की हैं, जबकि महिलाओं ने 3,664 सीटों पर एडमिशन लिया. यह अंतर दिखाता है कि लड़कियों की संख्या अब भी कम है, हालांकि पिछले कुछ सालों की तुलना में महिला उम्मीदवारों की भागीदारी में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है.

 यह भी पढ़ें : SBI PO Result 2025: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे एक क्लिक में कर सकेंगे चेक

परीक्षा में कितने हुए पास?

आपको बता दें कि 18 मई 2025 को जेईई एडवांस्ड परीक्षा देशभर के 155 शहरों के 258 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से कुल 54,378 उम्मीदवार सफल हुए. इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा उन टॉप रैंकर्स की है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से नई मिसाल कायम की.

किस जोन से आए सबसे ज्यादा टॉपर्स?

जेईई एडवांस्ड 2025 में अलग-अलग जोन से भी टॉपर्स सामने आए. रिपोर्ट के अनुसार आईआईटी दिल्ली जोन से 4 उम्मीदवार, आईआईटी बॉम्बे जोन से 3 उम्मीदवार, आईआईटी हैदराबाद जोन से 2 उम्मीदवार, आईआईटी कानपुर जोन से 1 उम्मीदवार टॉप 10 में शामिल रहे.

यह भी पढ़ें  :  एजुकेट गर्ल्स को मिला रेमन मैग्सेसे​, ​​जानें कौन हैं गांव की बेटियों को शिक्षा का उजाला देने ​वालीं स​फीना हुसैन​

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget