एक्सप्लोरर

IIM Rohtak 2021: गुडगांव के मिलेनियम सिटी में बनेगा आईआईएम रोहतक का कैंपस, छह एकड़ जमीन हुई एलॉट

IIM Rohtak 2021: आईआईएम रोहतक के कैंपस के लिए गुडगांव के मिलेनियम सिटी में 6 एकड़ जमीन का चयन कर लिया गया है. जमीन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी.

IIM Rohtak 2021: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM - आईआईएम) रोहतक ने गुडगांव के मिलेनियम सिटी में कैंपस बनाने का फैसला कर लिया है. इसके लिए 6 एकड़ जमीन का भी चयन हो गया है, जल्द ही यह जमीन आईआईएम रोहतक को ट्रांसफर कर दी जाएगी. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण (HSVP-एचएसवीपी) ने सेक्टर-43 में पारस हॉस्पिटल के नजदीक यह जमीन आईआईएम के लिए आवंटित कर दिया है. हालांकि संस्थान ने प्रारंभ में 10 एकड़ जमीन देख रहा था. अंत में इसके लिए फाइनल रूप से 6 एकड़ जमीन पर बात बन गई.

अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण (HSVP-एचएसवीपी) ने जमीन ट्रांसफर करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिसमें करीब 90 दिन लगेंगे. जमीन ट्रांसफर होने के बाद भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक कैंपस बनाने का काम शुरू करेगा. कैंपस बनने में करीब 3-4 साल का समय लगेगा. आरंभ में यह संस्थान यहां पर एमबीए एग्जीक्यूटिव  प्रोग्राम शुरू करेगा. यह प्रोग्राम ठीक उसी तरह से होगा जैसे  IIM लखनऊ ने अपने नोएडा कैपस में करता है. इसके शुरू होने से व्यवसाय के साथ-साथ विभिन्न कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े हुए लोग शहर में रहकर पढ़ाई कर सकेंगे.

छह एकड़ में बनेगा आईआईएम रोहतक कैंपस

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण (HSVP} ने आईआईएम रोहतक को कैंपस बनाने के लिए सेक्टर-43 में स्थित छह एकड़ जमीन देने का फैसला लिया है. हालांकि आईआईएम रोहतक अपना कैंपस बनाने के लिए दस एकड़ जमीन की तलाश कर रहा था. परन्तु संस्थान को 10 एकड़ जमीन नहीं मिली. एचएसवीपी ने सेक्टर-43 में पारस अस्पताल के पास शिक्षण संस्थानों के लिए अलॉट की गई छह एकड़ जमीन खाली पड़ी हुई थी. वहीं जमीन आईआईएम रोहतक को दी जाएगी. मास्टर प्लॉन के तहत इस जमीन को किसी शिक्षण संस्थान को देने का प्रस्ताव था. काफी अरसे से यह जमीन खाली पड़ी हुई थी. ऐसे में इस जमीन को आईआईएम रोहतक का कैंपस बनाने के लिए दे दी गई.  

 IBPS PO/MT Mains Result: घोषित हुआ आईबीपीएस पीओ एवं मैनेजमेंट ट्रेनी मेंस का रिजल्ट, ibps.in पर ऐसे करें चेक

तीन से चार साल में बन तैयार होगी आईआईएम रोहतक की बिल्डिंग

आईआईएम रोहतक के नाम जमीन ट्रांसफर हो जाने के बाद तीन से चार साल में बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाएगी. उसके बाद मैनेजमेंट की पढ़ाई शुरू हो जाएगी. इस कैंपस में डॉक्टरल कोर्सेस, मैनेजमेंट में पीजी कोर्सेस, मैनेजमेंट में पांच वर्षीय एकीकृत कोर्सेस समेत अन्य कई कोर्स करवाए जाएगें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
BAMS Admission 2026: अब संस्कृत के छात्र भी बन सकेंगे आयुर्वेदिक डॉक्टर, 10वीं के बाद मिलेगी सीधे BAMS की राह
अब संस्कृत के छात्र भी बन सकेंगे आयुर्वेदिक डॉक्टर, 10वीं के बाद मिलेगी सीधे BAMS की राह
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget