एक्सप्लोरर

IES Success Story: सालों तक इंटरव्यू में हुए फेल, उम्मीद भी छोड़ी, लेकिन पत्नी ने मोटिवेट किया तो Sushil Suman ने हासिल की सफलता 

Sushil Suman Success Story: असफलताओं से निराश होकर तमाम लोग तैयारी छोड़ देते हैं. लेकिन जो लोग कठिन परिस्थिति में धैर्य रखकर तैयारी करते हैं, वे सफलता हासिल कर लेते हैं. 

Success Story of IES Sushil Suman: अगर आपसे पूछा जाए कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए आप कितने वक्त तक मेहनत कर सकते हैं, तो आपका जवाब क्या होगा? कुछ लोग 2 साल 4 साल या फिर 6 साल कहेंगे, लेकिन कई बार उम्मीदवारों को यहां 8-10 साल तक भी मेहनत करनी पड़ती है. आज आपको यूपीएससी ईएसई (UPSC ESE) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 45 हासिल कर इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (IES) प्राप्त करने वाले सुशील सुमन (Sushil Suman) की कहानी बताएंगे. आप सुशील की कहानी सुनकर हैरान रह जाएंगे, क्योंकि वह सालों तक फेल होते रहे, फिर भी सिविल सेवा का सपना पूरा कर लिया.

मुश्किल परिस्थितियों का किया सामना

सुशील सुमन झारखंड के एक गांव के रहने वाले हैं जहां बेहद कम सुविधाएं थीं. उनके माता-पिता किसान थे और उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उन्होंने काफी अच्छे नंबर प्राप्त किए जिससे उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ा. इसके बाद उन्होंने सेल्फ स्टडी की बदौलत ही आईआईटी का एंट्रेंस क्लियर कर लिया. उन्होंने आईआईटी रुड़की से डिग्री हासिल की. यहां से वे यूपीएससी में जाने का मन बना चुके थे. यूपीएससी की खातिर उन्होंने एक अच्छी नौकरी का ऑफर भी ठुकरा दिया. 

​IAS Training: आईएएस की ट्रेनिंग नहीं है आसान, अधिकारी बनने के लिए गुजरना पड़ता है खास ट्रेनिंग से, आप जानकर रह जाएंगे दंग

एक बार हौसला टूटा, लेकिन पत्नी ने किया मोटिवेट

कई बार जब हम निराश होते हैं, तो किसी व्यक्ति का थोड़ा सा सहारा दोबारा जोश भर देता है. ऐसा ही कुछ सुशील के साथ हुआ. कई बार जब उन्हें यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं में असफलता मिली तो उन्होंने एक कोचिंग में पढ़ाना शुरू कर दिया. करीब 4 साल तक उन्होंने देश के कई इंस्टिट्यूट में अपनी सेवाएं दीं. साल 2016 में उनकी शादी हो गई. जब उनकी पत्नी को उनके संघर्ष के बारे में पता चला, तो दोबारा तैयारी करने के लिए मोटिवेट किया. इसके बाद भी उन्हें तीन बार असफलता मिली, लेकिन परिवार के सपोर्ट से साल 2020 में इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज में जगह बना ली. इस तरह सालों संघर्ष के बाद उन्हें अपनी मंजिल मिल गई. 

यहां देखें सुशील सुमन का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को सुशील सुमन की सलाह

सुशील सभी उम्मीदवारों को सेल्फ स्टडी करने की सलाह देते हैं. उनका मानना है कि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करें लेकिन सेल्फ स्टडी करना बिल्कुल ना भूलें. यही आपको हर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. साथ ही वे कहते हैं कि असफलताओं से घबराएं नहीं और लगातार कोशिश करते रहें. एक न एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी. वे कठिन समय में परिवार के सपोर्ट को बेहद जरूरी मानते हैं. 

यह भी पढ़ेंः ​​I​AS Interview ​Questions: यूपीएससी इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ऐसे सवाल की चकरा जाएगा आपका दिमाग, कौन सा जीव पैदा होने के 2 महीने तक सोता रहता है?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
कभी भी जारी हो सकती है UGC NET की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड
कभी भी जारी हो सकती है UGC NET की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड
CUET और बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों का डेटा लीक! कई वेबसाइट पर बेची जा रही निजी जानकारी
CUET और बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों का डेटा लीक! कई वेबसाइट पर बेची जा रही निजी जानकारी
देशभर में हर दिन बंद हुए 13 स्कूल, सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में, UDISE रिपोर्ट ने चौंकाए आंकड़े
देशभर में हर दिन बंद हुए 13 स्कूल, सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में, UDISE रिपोर्ट ने चौंकाए आंकड़े

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget