एक्सप्लोरर

IBPS PO मेन्स परीक्षा और SBI CBO एग्जाम 2022 के एडमिट कार्ड रिलीज, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

IBPS PO & SBI CBO Exam 2022: आईबीपीएस ने पीओ मेन्स परीक्षा और एसबीआई ने सीबीओ परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड.

IBPS PO Mains & SBI CBO Admit Card Released: इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनल बैंकिंग सेलेक्शन (IBPS) ने पीओ मुख्य परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इसके साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर पद के लिए होने वाले एग्जाम के लिए भी प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जो बैंक की इन परीक्षाओं में हिस्सा ले रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें आईबीपीएस और एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. जिसका पता क्रमश: ये है – ibps.in और sbi.co.in

आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की पीओ परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर 2022 के दिन किया जाएगा. इस एग्जाम के लिए ही एडमिट कार्ड जारी हुए हैं. जिन कैंडिडेट्स ने प्री परीक्षा पास कर ली है केवल वे ही मेन्स दे सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा.

क्या लिखा है नोटिस में

इस बाबात जारी नोटिस में कहा गया है कि, प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनीज पद के लिए होने वाले ऑनलाइन मेन एग्जामिनेशन में 200 अंक का ऑब्जेक्टिव टेस्ट और 25 अंक का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट आएगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लास्ट डेट 26 नवंबर 2022 है.

एसबीआई सीबीओ एग्जाम 2022

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी सर्किल बेस्ड ऑफिसर यानी सीबीओ परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए हैं. इस परीक्षा का आयोजन 04 दिसंबर 2022 दिन रविवार को किया जाएगा. इसके माध्यम से कुल 1422 पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स डालने होंगे, तभी वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें. आईबीपीएस मेन्स एग्जाम 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं.

यह भी पढ़ें: ONGC में निकली भर्ती, दो लाख से अधिक मिलेगी सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget