एक्सप्लोरर

IAS Success Story: अधिकतर प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए फेल, UPSC में विजय वर्धन को मिली सफलता, बेहद दिलचस्प है इनकी कहानी

विजय का यूपीएससी का सफर काफी लंबा रहा. उन्हें यहां पांचवें प्रयास में सफलता मिली. हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अफसर बनने का अपना सपना पूरा कर लिया.

Success Story Of IAS Topper Vijay Wardhan: ज्यादातर लोगों को लगता है कि यूपीएससी में सफलता केवल वही लोग प्राप्त कर सकते हैं, जिनका एजुकेशनल बैकग्राउंड बहुत मजबूत है. कई बार लोग छोटे लेवल की परीक्षाओं में असफल होकर यूपीएससी की तैयारी का ख्याल मन से निकाल देते हैं. लेकिन इस फील्ड में मेहनत के दम पर ऐसे लोगों को भी सफलता मिल जाती है. आज आपको हरियाणा के सिरसा के रहने वाले विजय वर्धन की कहानी बताएंगे, जिन्होंने अपनी ग्रेजुएशन के बाद कई प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लिया, लेकिन कहीं भी सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी और यहां पांचवें प्रयास में उन्हें सफलता मिल गई.

इंटरमीडिएट के बाद चुना इंजीनियरिंग का रास्ता

विजय का जन्म हरियाणा के सिरसा में हुआ था. इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग का रास्ता चुना. इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लिया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. ऐसे में उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने का प्लान बनाया. यूपीएससी में उन्हें कई बार असफलता मिली लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की ठान ली. देर से ही सही लेकिन उनकी किस्मत ने साथ दिया और साल 2018 में पांचवें प्रयास में उन्होंने 104वीं रैंक हासिल कर अपना सपना पूरा कर लिया.

भाई की शादी के दिन हुए थे असफल

तीन बार असफलता मिलने के बाद विजय ने चौथा प्रयास किया. उन्हें उम्मीद थी कि इस बार उनका सिलेक्शन हो जाएगा. इस परीक्षा का रिजल्ट जिस दिन आया उस दिन विजय की भाई की शादी थी. इस परीक्षा में भी उन्हें असफलता मिली. ऐसे में घर का माहौल बदल गया, लेकिन विजय ने स्थिति को संभाला और सकारात्मक रवैया अपनाते हुए अगला प्रयास करने की कही. इस तरह उन्होंने भाई की शादी का माहौल बिगड़ने नहीं दिया. विजय बेहद सकारात्मक दृष्टिकोण लेकर यूपीएससी में आए थे, जिसका उन्हें फायदा भी मिला.

यहां देखें विजय का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को विजय की सलाह

विजय का मानना है कि यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अपने मन की करनी होगी. यहां आपको कई चीजें बताई जाएंगी लेकिन अगर आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने मन की सुनें और उसी हिसाब से तैयारी करें. वे बताते हैं कि जब 4 बार यूपीएससी में फेल हो गए तब लोगों ने उन्हें यह फील्ड छोड़ने का सुझाव दिया था. हालांकि उन्होंने किसी की नहीं सुनी और पांचवा प्रयास किया, जिसमें उन्हें सफलता भी मिल गई. विजय कहते हैं कि जो लोग यूपीएससी की परीक्षा में सफल नहीं हो पाए, वह निराश न हों. यूपीएससी के अलावा भी दुनिया में कई ऐसे फील्ड है जिसमें वह अपना अच्छा करियर बना सकते हैं.

IAS Success Story: नौकरी के दौरान आया UPSC का ख्याल, फिर ऐसे नमामि ने पूरा किया आईएएस बनने का सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
Connor Hill Wins 2.39 Crore: 17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget