एक्सप्लोरर

IAS Success Story: जिंदगी की कठिनाइयों का डटकर सामना किया और ऐसे रितिका ने यूपीएससी में हासिल की सफलता

हर इंसान की जिंदगी में कई ऐसे मौके आते हैं, जिस दौरान उन्हें काफी धैर्य रखकर फैसले लेने होते हैं. ऐसे वक्त में जो खुद को संयमित रख पाता है उसे सफलता जरूर मिलती है.

Success Story Of IAS Topper Ritika Jindal: यूपीएससी का सफर हर किसी के लिए अलग अनुभव वाला होता है. किसी को पहले प्रयास में सफलता मिल जाती है तो किसी को कई प्रयास करने पड़ते हैं. इस दौरान कई लोगों की जिंदगी में काफी उथल-पुथल होती है, जिसके साथ उन्हें तैयारी करनी होती है. आज आपको यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बनने वाली रितिका जिंदल की कहानी के बारे में बता रहे हैं. रितिका ने 22 साल की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा पास कर अपना सपना पूरा किया. उन्हें यूपीएससी में दूसरे प्रयास में सफलता मिली. जिस वक्त रितिका यूपीएससी की तैयारी कर रही थी उस वक्त उनके पिता कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से जूझ रहे थे. इन सब के बीच उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी. आज रितिका यूपीएससी की तैयारी करने वाले हर शख्स के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं.

बचपन से पढ़ाई में होशियार थीं रितिका 

रितिका का जन्म पंजाब के मोगा जिले में हुआ था. रितिका बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थीं.  शुरुआत से लेकर वे हमेशा क्लास में टॉप करती रहीं. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में भी उनके मार्क्स बहुत अच्छे आए. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. यहां भी उन्होंने क्लास टॉप कर नाम रोशन किया. उनका बचपन से ही आईएएस बनने का सपना था और इसके लिए वह शुरू से ही प्रयास करने लगीं. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने पूरी तरह यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी.

कैसा रहा यूपीएससी का सफर

रितिका हमेशा से आईएएस बनने सपना देखती थीं और उसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी थी. हालांकि जिस वक्त रितिका यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं, उस वक्त उनके पिता कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. इन सबके बीच उन्होंने खुद को संभाला और अपनी तैयारी जारी रखी. उन्होंने पूरी इमानदारी से तैयारी की और पहले प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचीं. फाइनल लिस्ट में उनका नाम नहीं आया. इसके बाद उन्होंने अपनी कमियों को सुधारा और दूसरे प्रयास में 88वीं रैंक हासिल कर नाम रोशन कर दिया.

यहां देखें रितिका का दिल्ली नॉलेज ट्रेक को दिया गया इंटरव्यू

 

यूपीएससी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स को रितिका की सलाह

देश में हर साल लाखों लोग यूपीएससी की परीक्षा में बैठते हैं. ऐसे कैंडिडेट्स को रितिका तीन सलाह देती हैं. पहली सलाह- जिंदगी में आने वाली चुनौतियों से घबराएं नहीं. चुनौतियों का डटकर मुकाबला करें और अपने लक्ष्य के लिए लगातार प्रयास करते रहें. दूसरी सलाह- यूपीएससी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स अपने इमोशनल इंटेलिजेंस का काफी सोच समझकर इस्तेमाल करें. भावनात्मक रूप से कमजोर ना बनें. अगर आप भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाएंगे तो आप असफलता से घबरा जाएंगे और अपने लक्ष्य की तरह फोकस नहीं कर पाएंगे. तीसरी सलाह- असफलता से निराश न होकर दूसरे प्रयास में अपनी कमियों को सुधार कर परफॉर्मेंस बेहतर करने की कोशिश करें. असफलता से सीखना चाहिए. वे कहती हैं कि अगर आप इन तीन चीजों का ध्यान रखेंगे तो यूपीएससी में सफलता मिलने में आसानी होगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG की OMR शीट जारी, अब अपने जवाबों का करें मिलान; गलती मिलने पर ऐसे दर्ज करें आपत्ति
NEET UG की OMR शीट जारी, अब अपने जवाबों का करें मिलान; गलती मिलने पर ऐसे दर्ज करें आपत्ति
Medical Courses Without Neet: NEET क्लियर नहीं हुआ तो मत लो टेंशन ! बिना डॉक्टर बने कमाएं लाखों, इन कोर्स के लिए करें अप्लाई
NEET क्लियर नहीं हुआ तो मत लो टेंशन ! बिना डॉक्टर बने कमाएं लाखों, इन कोर्स के लिए करें अप्लाई
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget