एक्सप्लोरर

IAS Success Story: पहले तीन प्रयासों में प्री भी नहीं हुआ था क्लीयर, फिर रुचि ऐसे बनीं UPSC टॉपर

रुचि को यूपीएससी परीक्षा पास करने में पांच साल लग गए. उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से साल 2019 में यूपीएससी परीक्षा पास की और साथ ही टॉप भी किया. वह सीधे आईएएस रैंक के लिए चयनित हुईं.

Success Story Of IAS Topper Ruchi Bindal: यूपीएससी की परीक्षा काफी मुश्किल होती है ये बात सभी जानते हैं. किसी को सफलता जल्दी मिल जाती है किसी को वक्त लग जाता है. जिन्हें समय लगता है उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. आज हम आपको ऐसी ही एक कैंडिडेट की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने तमाम परेशानियों के बाद भी हार नहीं मानी और प्रयास जारी रखा. जिनका नाम है रुचि बिंदल. रुचि को यूपीएससी परीक्षा पास करने में पांच साल लग गए. उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से साल 2019 में यूपीएससी परीक्षा पास की और साथ ही टॉप भी किया. वह सीधे आईएएस रैंक के लिए चयनित हुईं. चलिए जानते हैं उनके इस सफर के बारे में...

ऐसा रहा उनका सफर 
रुचि बिंदल पहले तीन अटेम्पट्स में प्री भी क्लीयर नहीं कर पाईं थीं. लेकिन वह कभी निराश नहीं हुईं और लगातार मेहनत करती रही. हालांकि ये इतना आसान भी नहीं रहा. वह चौथे अटेम्पट में मेंस तक जरूर पहुंची लेकिन चयनित नहीं हो पाईं. इसके बाद उन्होंने अपनी गलतियों में सुधार किया. आखिरकार उनकी सालों की मेहनत रंग लाई और पांचवे प्रयास में उन्होंने तीनों चरण पास कर लिए और 39वीं रैंक के साथ टॉपर्स सूची में अपना नाम दर्ज कराया.

ऐसे करें प्री परक्षा की तैयारी 
प्री परीक्षा की तैयारी के विषय में बात करते हुए रुचि कहती हैं कि इस परीक्षा को पास करने के लिए खूब पढ़ें और खूब प्रैक्टिस करें. बस यही तरीका है इसे पास करने का. एक ही विषय के बहुत सारे सोर्स कलेक्ट नहीं करने चाहिए. इन्हें लिमिटेड रखें. जब तैयारी हो जाए तो खूब टेस्ट दें. 

ऐसे सॉल्व करती थी प्री का पेपर 
रुचि कहती हैं कि परीक्षा देने के लिये स्ट्रेटजी होनी चाहिए. प्री में जितने अधिक से अधिक प्रश्न हल कर सको, उतना अच्छा रहता है. रुचि पूरे पेपर को तीन राउंड्स में हल किया करती थी. पहले राउंड में वे उन्हें करती थीं, जिन प्रश्नों के लिये वह एकदम श्योर होती थी. दूसरे राउंड में वे प्रश्न जिसमें वे जानती थी कि चार में से कौन से दो या तीन गलत हैं फिर उन्हें करती थीं. सबसे लास्ट में वह ऐसे प्रश्न किया करती थीं, जिनमें वह सबसे ज्यादा कंफ्यूज होती थीं. ताकि कोशिश करके जितना हो सके प्रयास किया जाए.

यहां देखें रुचि बिंदल द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए गये इंटरव्यू का वीडियो 

रुचि की अन्य कैंडिडेट्स को सलाह
रुचि कहती हैं कि लिमिटेड सोर्स रखें और बार-बार रिवाइज करें. ये चीजें बेहद अहम हैं. तैयारी पक्की होने के बाद मॉक टेस्ट दें. यूपीएससी परीक्षा के तीनों ही चरणों में मॉक टेस्ट काफी महत्वपूर्ण हैं. मेन्स के लिए आंसर राइटिंग पर फोकस करें. अपने हिसाब से अपने लिए योजना बनाकर तैयारी करनी चाहिए, ऐसा करने से आपको सफलता आवश्य मिलेगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi School: दिल्ली में लॉन्च हुई नेशनल स्कूल सेफ्टी टूलकिट, साइबर सुरक्षा से लेकर डिजास्टर तैयारी पर होगा फोकस 
दिल्ली में लॉन्च हुई नेशनल स्कूल सेफ्टी टूलकिट, साइबर सुरक्षा से लेकर डिजास्टर तैयारी पर होगा फोकस 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
CBSE Practical Exam Guidlines: 29 जुलाई से होंगी CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
29 जुलाई से होंगी CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget