एक्सप्लोरर

कार्तिक ने फेल होने पर भी नहीं मानी हार, तीन बार की UPSC परीक्षा पास

आईएएस कार्तिक जीवाणी को पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में असफलता मिली थी. जिसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत कर मंजिल को पा लिया.

IAS Success Story: आईएएस बनने का सपना हजारों युवाओं का होता है इसके लिए लाखों युवा परीक्षा में बैठकर अपना भाग्य आजमाते हैं लेकिन किस्मत कुछ युवाओं की ही चमक पाती है. आईएएस का सफर चुनौतियों भरा होता है. इन चुनौतियों पर जो विजय पा ले उसका आईएएस बनना तय है. चुनौतियों पर विजय पाने वाले ऐसे ही एक युवा हैं कार्तिक जीवाणी, उन्होंने फेल  होने  के बाद भी हार नहीं मानी और आईएएस बने.

गुजरात के सूरत के रहने वाले कार्तिक जीवाणी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान सिविल सेवा की परीक्षा में बैठने का मन बनाया और पहला अटेम्प्ट दिया लेकिन दुर्भाग्य से वे फेल हो गए. उन्होंने इससे हार नहीं मानी बल्कि  खुद का विश्लेषण किया तो पाया पूरी तैयारी के साथ ही परीक्षा देना सही होगा. उनका यह विश्लेषण काम कर गया फिर उन्होंने एक बार नहीं बल्कि तीन बार इस परीक्षा को क्लियर किया इस तरह उन्होंने आईएएस (IAS) बनने के सपने को पूरा किया. उन्होंने अपनी 12वीं की पढ़ाई साइंस स्ट्रीम से की इसके बाद जेईई मेंस की परीक्षा दी और IIT Bombay में एडमिशन लिया.

वर्ष 2017 में पास की पहली परीक्षा

कार्तिक ने वर्ष 2017 में पहली बार 94 रैंक के साथ सिविल सेवा की परीक्षा पास की. आईपीएस रहते हुए भी वे आगे इस परीक्षा की  तैयारी में लगे रहे वर्ष  2019 में उन्होंने एक बार फिर से 84 रैंक के साथ परीक्षा पास की. कार्तिक की एक तरफ आईपीएस की ट्रेनिंग चल रही थी लेकिन आईएएस बनने का जूनून भी था.  उन्होंने  ट्रेनिंग के दौरान 15  दिन की छुट्टी ली और 10-10 घंटे पढ़ाई में जुट गए. इस मेहनत का नतीजा ये हुआ कि  वर्ष 2020 में कार्तिक फिर से परीक्षा में बैठे और 8 रैंक के साथ ही उन्होंने आईएएस की परीक्षा पास कर अपना सपना पूरा किया . इसके साथ उन्होंने गुजरात के सबसे अधिक रैंक पाने वाले युवा का ख़िताब भी  अपने नाम कर लिया.

ऐसे करें IAS की तैयारी

अगर आप भी कार्तिक के जैसे IAS बनना चाहते  हैं तो अपनी तैयारी में दो बातें शामिल करें एक कड़ी मेहनत और दूसरा स्मार्ट वर्क. सिविल सेवा परीक्षा के लिए ये दोनों बातें बहुत ही जरूरी हैं.  अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पित और दृढ़ रहें. अनुशासन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं. पसंदीदा सब्जेक्ट पर पकड़ और उसकी तैयारी पहले रखें. अन्य सब्जेक्ट में जानकारी कर रूचि बढ़ाएं.

यह भी पढ़ें- हजारों पद पर निकली है सरकारी नौकरी, इस डेट से पहले कर लें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में MBBS सीटें 1.36 लाख के पार, 778 लोगों पर एक डॉक्टर-लोकसभा में जेपी नड्डा ने जारी किए आंकड़े 
देश में MBBS सीटें 1.36 लाख के पार, 778 लोगों पर एक डॉक्टर-लोकसभा में जेपी नड्डा ने जारी किए आंकड़े 
क्या प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय संभालने के लिए अलग से मिलेगी सैलरी? यहां जानिए
क्या प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय संभालने के लिए अलग से मिलेगी सैलरी? यहां जानिए
NTA Vacancy: 4 जीएम और 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगा एनटीए, भर्ती प्रोसेस क्या होगा?
4 जीएम और 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगा एनटीए, भर्ती प्रोसेस क्या होगा?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget