एक्सप्लोरर

IAS Success Story: फरमान को यूपीएससी परीक्षा पास करने में लगा 7 साल का वक्त, जानें किस रणनीति से मिली सफलता

कई लोग यूपीएससी में असफलताओं से निराश होकर सफर खत्म कर देते हैं, लेकिन जो लोग धैर्य के साथ तैयारी जारी रखते हैं उन्हें सफलता जरूर मिलती है. ऐसी ही कहानी फरमान अहमद खान की है.

Success Story Of IAS Topper Farman Ahmad Khan: आज आपको यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले फरमान अहमद खान की कहानी बताएंगे, जिन्हें सफलता मिलने में 7 साल का लंबा वक्त लगा. कई बार असफलता मिली लेकिन वे निराश नहीं हुए और अपना सपना पूरा करके ही दम लिया. फरमान ने 2014 में पहली बार परीक्षा दी थी, जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने चार प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. इस दौरान उन्होंने धैर्य रखा और खुद को सकारात्मक रखकर तैयारी करते रहे. आखिरकार छठवें प्रयास में उन्हें सफलता मिल गई और उनका आईएएस बनने का सपना पूरा हो गया.

ग्रेजुएशन के बाद शुरू की थी तैयारी 

फरमान का सपना बचपन से ही आईएएस अफसर बनने का था, इसलिए ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. ग्रेजुएशन के बाद में दिल्ली के जामिया रेजिडेंशियल कोचिंग में रहकर तैयारी करने लगे. उन्होंने 2014 से 2019 तक लम्बा वक्त यहां गुज़ारा. उनका यूपीएससी का सफर करीब 7 साल का रहा. इसमें उन्हें पांच बार असफलता का सामना करना पड़ा.

अधूरी तैयारी के साथ परीक्षा ना दें 

फरमान कहते हैं कि यूपीएससी की परीक्षा में आप छोटी-छोटी गलतियां करके सफलता से चूक जाते हैं. उनके मुताबिक कभी भी अधूरी तैयारी के साथ आप इस परीक्षा में शामिल ना हों. इससे आपका कुछ फायदा नहीं होगा, बल्कि आपके एटेम्पट बर्बाद हो जाएंगे. इसलिए जब भी आप की तैयारी बेहतर हो तभी आपको परीक्षा में शामिल होना चाहिए. अगर आप सही तैयारी और बेहतर रणनीति के साथ में आएंगे तो आप जल्दी सफल हो जाएंगे.

यहां देखें फरमान का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को फरमान की सलाह

यूपीएससी की तैयारी करने वाले लोगों को फरमान असफलताओं से ना घबराने और निराश ना होने की सलाह देते हैं. वह कहते हैं कि उन्हें इस परीक्षा को पास करने में 7 साल का लंबा वक्त लगा, लेकिन उन्होंने कभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी और धैर्य के साथ तैयारी करते रहे. फरमान का मानना है कि अगर आपके पास कोई अच्छा गाइड करने वाला है तो आप बिना कोचिंग के तैयारी कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आपके पास कोई ऐसा शख्स नहीं है तो आपको कोचिंग की सहायता ले लेनी चाहिए. अक्सर लोग कोचिंग को लेकर कंफ्यूज रहते हैं लेकिन आप जो भी करें उसमें भरोसा रखें. मेहनत करने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU SOL Admission 2026: DU के SOL में यूजी-पीजी दाखिले शुरू, इस बार दो नए कोर्स भी; WhatsApp पर मिलेगा एडमिशन अपडेट
DU के SOL में यूजी-पीजी दाखिले शुरू, इस बार दो नए कोर्स भी; WhatsApp पर मिलेगा एडमिशन अपडेट
CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, 18 जुलाई से पहले जारी होने की उम्मीद
CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, 18 जुलाई से पहले जारी होने की उम्मीद
Cheap Engineering Colleges in USA: USA से करनी है इंजीनियरिंग? ये हैं 5 सबसे सस्ते और अच्छे बीटेक कॉलेज
USA से करनी है इंजीनियरिंग? ये हैं 5 सबसे सस्ते और अच्छे बीटेक कॉलेज
MSME सेक्टर में करियर का सुनहरा अवसर, ICAI के Corporate Mitra प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू
MSME सेक्टर में करियर का सुनहरा अवसर, ICAI के Corporate Mitra प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget