एक्सप्लोरर

IAS Success Story: अपने पहले प्रयासों में हुई गलतियों में सुधार कर आशीष ऐसे बने IAS, जानें उनका सफर

किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए रिवीजन काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. अगर आप किसी सब्जेक्ट का बार-बार रिवीजन करेंगे तो आपके दिमाग में चीजें सेट हो जाएंगी. 

Success Story Of IAS Topper Ashish Kumar: यूपीएससी के सफर में छोटी-छोटी गलतियां असफलता का कारण बन जाती हैं. तमाम लोग ऐसे होते हैं, जो इन गलतियों के कारण लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचकर भी सफलता प्राप्त नहीं कर पाते. जो लोग इन गलतियों की पहचान कर उन्हें सुधारते हैं और दूसरा प्रयास बेहतर तरीके से करते हैं उन्हें सफलता जरूर मिलती है. आज आपको साल 2019 में ऑल इंडिया रैंक 53 हासिल कर आईएएस अफसर बनने वाले आशीष कुमार की कहानी बताएंगे. आशीष को यह सफलता दूसरे प्रयास में मिली. चलिए जानते हैं उनके इस सफर के बारे में विस्तार से...

पहले प्रयास में तीन वजहों से हुए फेल
आशीष का मानना है कि पहले प्रयास में उनसे कई ग़लतियां हुईं, जिनकी वजह से वह सफलता प्राप्त करने से चूक गए. वे कहते हैं कि इसकी तीन प्रमुख वजह थीं. पहला सिलेबस का अच्छी तरह रिवीजन न कर पाना. दूसरा सही रणनीति ना बनाना और तीसरा पिछले साल के प्रश्न पत्रों को ना देखना. उनके मुताबिक यूपीएससी की तैयारी बेहतर रणनीति के साथ करनी चाहिए. सिलेबस कंप्लीट होने के बाद ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करना चाहिए और पिछले साल के प्रश्न पत्रों को देखकर तैयारी करनी चाहिए. 

सेल्फ स्टडी दिलाती है सफलता
यूपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग को लेकर आशीष का अलग नजरिया है. उनका मानना है कि यह आपके ऊपर डिपेंड करता है कि आप कोचिंग करें या नहीं. अगर आपके पास सही गाइडेंस नहीं है तो आप कोचिंग ज्वॉइन कर सकते हैं. हालांकि आपको सेल्फ स्टडी ही सफलता दिलाएगी. आप कोचिंग करें या ना करें लेकिन ज्यादा से ज्यादा सेल्फ स्टडी कर अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं. 

यहां देखें आशीष कुमार का दिल्ली नॉलेज ट्रेक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य लोगों को आशीष की सलाह 
आशीष का मानना है कि यूपीएससी की तैयारी करने के लिए आपको सबसे पहले सिलेबस को देखना होगा और उसके हिसाब से एक बेहतर रणनीति तैयार करनी होगी. आप अपनी तैयारी के दौरान इंटरनेट की मदद भी ले सकते हैं, लेकिन सोशल मीडिया से दूरी बनानी होगी. वे कहते हैं कि अपने सिलेबस को कंप्लीट करने के बाद रिवीजन करें और आंसर राइटिंग प्रैक्टिस करें. धैर्य के साथ लगातार मेहनत करने से आप इस परीक्षा को पास कर सकते हैं. 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Advanced 2026 Result: जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी, दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने किया टॉप
जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी, दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने किया टॉप
BSNL JTO Recruitment 2026: BSNL में JTO के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
BSNL में JTO के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
CS June 2026 Exam: कल से शुरू होंगी CS जून 2026 परीक्षाएं, एग्जाम सेंटर जाने से पहले जरूर रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स
कल से शुरू होंगी CS जून 2026 परीक्षाएं, एग्जाम सेंटर जाने से पहले जरूर रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स
JEE Advanced Result 2026: जारी होने वाला है JEE Advanced 2026 का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर
जारी होने वाला है JEE Advanced 2026 का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

वीडियोज

'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा
Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान नहीं ये देश करा रहा अमेरिका और ईरान के बीच डील, राष्ट्रपति ने कर दिया दावा, शहबाज-मुनीर की खुली पोल!
पाकिस्तान नहीं ये देश करा रहा अमेरिका और ईरान के बीच डील, राष्ट्रपति ने कर दिया दावा, शहबाज-मुनीर की खुली पोल!
'जिसका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता हो..', जियाउर्रहमान बर्क पर प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला
'जिसका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता हो..', जियाउर्रहमान बर्क पर प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला
कॉकरोच जनता पार्टी पर अब आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
कॉकरोच जनता पार्टी पर अब आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
GT की बस में आग का वीडियो आया सामने, सड़क पर 1 घंटे तक रहे खिलाड़ी; फैंस का लगा जमावड़ा
GT की बस में आग का वीडियो आया सामने, सड़क पर 1 घंटे तक रहे खिलाड़ी; फैंस का लगा जमावड़ा
Chand Mera Dil BO Day 10 Worldwide: ‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
Share Market Today: शेयर बाजार में 440 अंकों की तेजी, 75200 के पार पहुंचा सेंसेक्‍स, निफ्टी भी 100 अंक उछला
Share Market Today: शेयर बाजार में 440 अंकों की तेजी, 75200 के पार पहुंचा सेंसेक्‍स, निफ्टी भी 100 अंक उछला
Space Technology: अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स को कहां से मिलती है बिजली, जानें कैसे किया जाता है इनका मेंटेनेंस?
अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स को कहां से मिलती है बिजली, जानें कैसे किया जाता है इनका मेंटेनेंस?
क्या 5G की वजह से जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है फोन? मिनटों में दूर करें यह समस्या
क्या 5G की वजह से जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है फोन? मिनटों में दूर करें यह समस्या
Embed widget