एक्सप्लोरर

IAS Inspiring Story: 6वीं में हुईं थीं फेल, बिना कोचिंग के ही प्रथम प्रयास में हासिल की 2nd रैंक, पढ़ें पंजाब के इस IAS की कहानी

कक्षा 6वीं में हुईं फेल. परन्तु उसके बाद देखा नहीं कभी पीछे मुड़कर, की ऐसी मेहनत कि करने लगे लोग सलाम, लायीं UPSC सिविल सेवा में 2nd रैंक. यहां पढ़ें डिटेल्स में

Inspiring Story: जी हां! यहां चर्चा कर रहें हैं ऐसी शख्शियत की जिसने कक्षा छठीं में फेल होने बाद भी यूपीएससी सिविल सेवा में दूसरा स्थान लेकर सबको कर दिया आश्चर्य चकित. वह भी अपने प्रथम प्रयास में. उस शख्शियत का नाम है IAS  रुक्मिणी रियार. आइये जानते हैं उनके कठिन परिश्रम और कामयाबी की कहानी.

रुक्मिणी रियार का जन्म और प्रारंभिक शिक्षा

रुक्मिणी रियार का जन्म पंजाब के गुरुदासपुर जिले में हुआ था. उनकी माता तकदीर कौर एक गृहणी थी और उनके पिता बलजिंदर सिंह रियार एक सेवानिवृत उप जिला अटॉर्नी हैं. रुक्मिणी रियार अपनी प्रारंभिक पढ़ाई के कुछ वर्ष गुरुदासपुर में बिताये परन्तु कक्षा 4 में उनका एडमिशन एक बोर्डिंग स्कूल में करा दिया गया.

IAS रुक्मिणी रियार का 6वीं कक्षा में फेल होना उनके जीवन का एक टर्निग प्वाइंट

अचानक बोर्डिंग स्कूल में जाने से रुक्मिणी रियार काफी प्रभावित हुई. उन्हें इस नए वातावरण में खुद को ढालने में कुछ वक्त लगा. आये इस बदलाव के कारण ही रुक्मिणी रियार कक्षा 6 में फेल हो गईं. वह बताती है कि फेल होने से वह इतनी शर्मिंदगी महसूस करने लगी कि उन्होंने अपने टीचर्स एंव पैरेंट्स से बात करना काफी कम कर दिया. लेकिन वे इस असफलता से निराश होकर नहीं बैठी बल्कि सबक लेकर आगे बढ़ी.

IAS बनने की प्रेरणा कहाँ से मिली?

जहाँ लोग असफल होने के बाद निराश होकर बैठ जाते हैं. वहीं रुक्मिणी रियार ने अपनी असफलता से सबक लिया और आगे बढ़ती रहीं. उन्होंने टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस से मास्टर्स डिग्री हासिल की. उसके बाद कई NGO में काम करके देश की और समाज की सेवा की. इसी बीच उन्होंने यह महसूस किया कि समाज में कुछ बदलाव लाने के लिए ग्राउंड लेवल पर कुछ चेंजेज लाने आवश्यक हैं. यहीं से उन्हें IAS बनकर देश की सेवा करने की प्रेरणा मिली.

बिना कोचिंग के पहले प्रयास में ही UPSC IAS में  दूसरी रैंक हासिल की

जिस परीक्षा को क्लियर करने के लिए परीक्षार्थी सालों-साल कठिन मेहनत करते हैं और अच्छी से अच्छी कोचिंग की मदद लेते हैं.  उस परीक्षा को रुक्मिणी रियार ने बिना कोचिंग की मदद लिए ही अपने पहले ही प्रयास में क्लियर ही नहीं किया बल्कि UPSC (IAS)  जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा  में दूसरी रैंक हासिल किया. रुक्मिणी रियार ने वर्ष 2011 की यूपीएससी परीक्षा में यह रैंक हासिल किया था.  रुक्मिणी रियार ने अपनी लगन और मेहनत से यह सिद्ध कर दिया है कि यदि आप में टैलेंट और दृढ इच्छाशक्ति है तो  आप किसी भी उंचाई को छू सकते हैं.

रुक्मिणी रियार राजस्थान में बूंदी जिले के जिला अधिकारी (DM) और उनके पति सिद्धार्थ सिहाग राजस्थान के झालावार जिले में  DM  हैं.

यूपीएससी की तैयारी करने वाले प्रतियोगी परीक्षार्थियों को इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि सकारात्मक सोच के साथ कठिन परिश्रम और दृढ इच्छाशक्ति का कोई विकल्प नहीं है. अगर वे दृढ इच्छाशक्ति के साथ कठिन मेहनत करते है तो सफलता निश्चित ही उनके कदम चूमेगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget