एक्सप्लोरर

IAS Success Story: आईआईटी से पढ़ाई के बाद यूपीएससी की तैयारी की, कड़ी मेहनत की बदौलत समीर सौरभ ने लगातार दो बार पास की परीक्षा

यूपीएससी में कुछ लोगों की रणनीति इतनी कारगर रहती है कि वह कई बार परीक्षा को पास कर लेते हैं. ऐसी ही कहानी समीर सौरभ की है, जिन्होंने पहले और दूसरे प्रयास में इस परीक्षा को पास कर दिया.

Success Story Of IAS Topper Sameer Saurabh: आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2018 में ऑल इंडिया रैंक 32 प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने वाले समीर सौरभ की कहानी बताएंगे, जिन्होंने यूपीएससी की परीक्षा को लगातार दो बार पास कर कीर्तिमान स्थापित किया. पहले प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 142 प्राप्त की, जिसके मुताबिक उन्हें आईपीएस सेवा के लिए चुना गया. हालांकि उनको आईएएस अफसर बनना था, ऐसे में दोबारा परीक्षा में शामिल हुए और अपना सपना पूरा कर लिया. 

आईआईटी से की ग्रेजुएशन 

समीर मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं. वे पढ़ाई में हमेशा से होशियार थे और इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने आईआईटी का एंट्रेंस एग्जाम क्लियर कर लिया. अच्छी रैंक होने के कारण उन्हें आईआईटी खड़गपुर में ग्रेजुएशन के लिए दाखिला मिल गया. अपनी ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने यूपीएससी में जाने का मन बनाया. पढ़ाई कंप्लीट होने के बाद उन्होंने अच्छी रणनीति बनाकर अपनी तैयारी शुरू कर दी. 

लगातार दो बार पास की यूपीएससी परीक्षा
यूपीएससी में तमाम कैंडिडेट्स ऐसे होते हैं जो कई प्रयासों के बावजूद परीक्षा पास नहीं कर पाते. इसके अलावा कुछ कैंडिडेट्स ऐसे होते हैं जो लगातार कई बार इस परीक्षा को पास कर लेते हैं. समीर सौरभ ने अपने पहले ही प्रयास में इस परीक्षा को पास कर लिया. लेकिन रैंक के मुताबिक उन्हें आईपीएस सेवा मिली. ऐसे में उन्होंने दूसरा प्रयास किया और अच्छी रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया.

यहां देखें समीर सौरभ का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को समीर की सलाह
समीर का मानना है कि आप यूपीएससी की तैयारी के लिए बेहतर शेड्यूल बनाएं और कड़ी मेहनत के साथ उस में जुट जाएं. उनके मुताबिक आप अपनी तैयारी का समय-समय पर टेस्ट देकर एनालिसिस भी करते रहें. वे कहते हैं कि आप सोशल मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल भी अपनी तैयारी के लिए कर सकते हैं. अगर आप इन सब बातों का ध्यान रखेंगे तो यूपीएससी में सफलता जरूर प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः IAS Success Story: नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी की, पहले प्रयास में हुए फेल, फिर वर्णित ने लगातार दो बार पास की परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Delhi University Admission 2026: DU में एडमिशन का बजा बिगुल! 1.9 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 16 जुलाई को आएगी पहली सीट लिस्ट
DU में एडमिशन का बजा बिगुल! 1.9 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 16 जुलाई को आएगी पहली सीट लिस्ट
10वीं के बाद बनें आयुर्वेद डॉक्टर! केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया NEET-PA कोर्स
10वीं के बाद बनें आयुर्वेद डॉक्टर! केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया NEET-PA कोर्स
Rajasthan Senior Teacher Recruitment Exam: राजस्थान में कड़े इंतजामों के बीच शुरू हुई वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा, 9651 पदों पर होनी है भर्ती 
राजस्थान में कड़े इंतजामों के बीच शुरू हुई वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा, 9651 पदों पर होनी है भर्ती 

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान

Embed widget