एक्सप्लोरर

IAS Success Story: इंजीनियरिंग के बाद यूपीएससी में आए, लगातार दो बार हुए फेल, लेकिन टाइम मैनेजमेंट कर ऋषभ तीसरे प्रयास में बने आईएएस

किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी पहलू होता है. अगर आप अपनी तैयारी को निर्धारित समय में अच्छी तरह कर पाए तो यह आपके लिए प्लस प्वाइंट साबित हो सकता है.

Success Story Of IAS Topper Rishabh: आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2018 में ऑल इंडिया रैंक 23 प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने वाले ऋषभ की कहानी बताएंगे. उन्हें यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद आईएएस अफसर बनने का सपना लेकर आए ऋषभ को यूपीएससी के सफर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत करते रहे. कठिन परिश्रम की बदौलत उनका सपना तीसरे प्रयास में पूरा हो गया. खास बात यह रही कि उन्होंने 2018 में जनरल स्टडी के दूसरे पेपर में सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए. 

असफलताओं से ली सीख

कुछ लोग असफलताओं से निराश हो जाते हैं और यूपीएससी का सफर खत्म कर देते हैं. लेकिन जो लोग इस सफर को धैर्य के साथ आगे बढ़ाते रहते हैं, वे जरूर सफल होते हैं. ऋषभ ने पहली बार जब यूपीएससी की परीक्षा दी तो वे असफल हो गए. इसके बाद उन्होंने अपनी गलतियों को सुधारा और दूसरा प्रयास किया. हालांकि किस्मत ने उनका इस बार भी साथ नहीं दिया और उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई. लगातार दो बार फेल होने के बाद भी ऋषभ ने हार नहीं मानी और मेहनत करते रहे. उन्हें भरोसा था कि एक न एक दिन वे सफल जरूर होंगे. आखिरकार तीसरे प्रयास में उनका यह सपना पूरा हो गया. 

नोट्स बनाना है बेहद जरूरी

ऋषभ का मानना है कि अगर आप यूपीएससी में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो अपनी तैयारी के साथ छोटे छोटे नोट्स जरूर बनाएं. यह नोट्स आपको आखिर में काफी मदद देते हैं और इनके जरिए आप अपना रिवीजन बेहद कम समय में कर सकते हैं. ऋषभ का मानना है कि शुरुआत में इन सब चीजों में समय लग सकता है लेकिन वह समय आपके काम का होगा और उससे भविष्य में काफी मदद मिलेगी. 

यहां देखें ऋषभ का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

दूसरे कैंडिडेट्स को ऋषभ की सलाह

उनका मानना है कि यूपीएससी की तैयारी करते वक्त आप सकारात्मक रहें और हर बार अपनी गलतियों को सुधारकर बेहतर तरीके से प्रयास करें. पिछले साल के क्वेश्चन पेपर जरूर देखें उनसे आपको आइडिया हो जाएगा कि परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं. इसके अलावा सिलेबस कंप्लीट करने के बाद ज्यादा से ज्यादा रिवीजन पर ध्यान दें. मॉक टेस्ट पेपर दें और इस दौरान टाइम का विशेष ख्याल रखें. टाइम मैनेजमेंट की बदौलत ही आप परीक्षा के दिन बेहतर प्रयास कर पाएंगे. 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Delhi University Admission 2026: DU में एडमिशन का बजा बिगुल! 1.9 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 16 जुलाई को आएगी पहली सीट लिस्ट
DU में एडमिशन का बजा बिगुल! 1.9 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 16 जुलाई को आएगी पहली सीट लिस्ट
10वीं के बाद बनें आयुर्वेद डॉक्टर! केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया NEET-PA कोर्स
10वीं के बाद बनें आयुर्वेद डॉक्टर! केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया NEET-PA कोर्स
Rajasthan Senior Teacher Recruitment Exam: राजस्थान में कड़े इंतजामों के बीच शुरू हुई वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा, 9651 पदों पर होनी है भर्ती 
राजस्थान में कड़े इंतजामों के बीच शुरू हुई वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा, 9651 पदों पर होनी है भर्ती 

वीडियोज

Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget