एक्सप्लोरर

प्राइमरी टीचर को हर महीने मिलती है इतनी तनख्वाह, 8th Pay Commission से कितनी बढ़ेगी सैलरी?

फिलहाल सरकारी शिक्षकों को वेतन राज्य के अलग अलग ग्रेड पे के हिसाब से दिया जाता है. राज्य रीट और सुपर टैट जैसी परीक्षाओं के जरिए इनकी भर्ती करते हैं.

भारत में सरकारी प्राथमिक शिक्षकों का वेतन राज्य और संस्थान के अनुसार अलग अलग होता है. देश के अलग अलग राज्य के चयन आयोग इनका सलेक्शन करते हैं और राज्य सरकार इनका वेतन निर्धारित करती है. हालांकि 8 वें वेतन आयोग को लागू करने की चर्चा इन दिनों देश में जोरों पर है. अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि 8 वें वेतन के लागू होने के बाद प्राथमिक शिक्षकों को कितनी तनख्वाह दी जाएगी. अगर बात की जाए उत्तर प्रदेश की तो यहां प्राथमिक शिक्षकों का वेतनमान 9,300 रुपये से 34,800 रुपये के बीच होता है, जिसमें 4,200 रुपये का ग्रेड पे शामिल है. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की अगर बात की जाए तो यहां प्राथमिक शिक्षकों की इन-हैंड सैलरी (HRA सहित) लगभग 53,400 रुपये होती है.

8वें वेतनमान के बाद कितनी बढ़ेगी तनख्वाह

हाल ही में केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्तों और पेंशन की समीक्षा करना है. विशेषज्ञों के अनुसार, अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.6 से 2.85 के बीच तय होता है, तो सैलरी और पेंशन में लगभग 25-30% की वृद्धि हो सकती है. उदाहरण के लिए, अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है, तो न्यूनतम मूल वेतन 51,480 रुपये तक बढ़ सकता है. इस तरह से, प्राथमिक शिक्षकों की सैलरी में भी उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है, हालांकि सटीक आंकड़े आयोग की सिफारिशों और सरकार की स्वीकृति के बाद ही स्पष्ट होंगे.

इस तरह तय होता है वेतनमान

फिलहाल सरकारी शिक्षकों को वेतन राज्य के अलग अलग ग्रेड पे के हिसाब से दिया जाता है. राज्य रीट और सुपर टैट जैसी परीक्षाओं के जरिए इनकी भर्ती करते हैं जिसके बाद प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति के बाद वेतनमान दिया जाता है. हालांकि वेतन की जानकारी गाइडलाइन के साथ ही शेयर कर दी जाती है. अब ऐसे में तमाम शिक्षकों को 8 वें वेतन के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM और ISRO के साइंटिस्ट पढ़ चुके हैं इस यूनिवर्सिटी से, जानिए कैसे होता है एडमिशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?
NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?
यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget