एक्सप्लोरर

UGC Guidelines 2020: विश्वविद्यालयों में फाइनल ईयर परीक्षाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

यूनिवर्सिटी के फाइनल ईयर की परीक्षा पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. पढ़ें आज तक की सुनवाई में क्या हुआ?

UGC Guidelines 2020: यूनिवर्सिटी के फाइनल ईयर की परीक्षा को लेकर यूजीसी द्वारा 6 जुलाई को जारी गाइडलाइन्स के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज होगी और उम्मीद है कि यह फैसला आ जाए कि विश्वविदयालय के फाइनल ईयर की परीक्षाएं 30 सितंबर तक करवाई जायेंगी या नहीं. याचिकाकर्ता के पक्ष इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही है. इसके पहले 14 अगस्त को पीठ ने इस मामले की सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तारीख तय की थी. 14 अगस्त को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं का पक्ष रखते हुए सीनियर एडवोकेट श्याम दीवान ने शीर्ष अदालत से कहा है कि फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स का स्वास्थ्य भी उतना जरूरी है जितना अन्य बैच के स्टूडेंट्स का. सीनियर वकील श्याम दीवान ने कहा कि इस समय स्टूडेंट्स को ट्रांसपोर्टेशन व कम्युनिकेशन से जुड़ी दिक्कतें आ रही हैं तथा महाराष्ट्र के कई कॉलेज तो क्वारंटाइन सेंटर बनाये गए हैं. एक अन्य याचिकाकर्ता का पक्ष रखते हुए सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि देश के सभी कॉलेजों में एक जैसी सुविधा  नहीं हो सकती है. कई कॉलेजों में तो कक्षाएं भी नहीं चली हैं. दिल्ली और महाराष्ट्र के सरकारों ने परीक्षा रद्द करने से पहले अपने विश्वविद्यालयों के वीसी से सलाह मशविरा किया था जिन्होनें कहा था कि कई स्टूडेंट्स तो डिजिटली एग्जाम  देने में भी समर्थ नहीं हैं. सिंघवी ने कहा कि यूजीसी के 15 अप्रैल, 1 मई व 29 जून के दिशा-निर्देशों में कोविड-19 की महामारी की गंभीरता को समझा गया और विश्वविद्यालयों को परीक्षा कराने या न कराने की छूट दी गई थी. लेकिन अब जब कोरोना वायरस कोविड-19 से संक्रमित मामले बहुत ज्यादा हैं तो यूजीसी आखिर कैसे परीक्षा कराना अनिवार्य कर सकता है, वो भी तब जब कॉलेजों में पढ़ाई हुई ही न हो. यूजीसी ने रखा यह पक्ष: इससे पहले यूजीसी ने अपने हलफनामे में कहा था कि स्टूडेंट्स के करियर में अंतिम वर्ष की परीक्षा का अत्यंत महत्त्वपूर्ण रोल होता है और राज्य सरकारें यह नहीं कह सकती है कि कोविड -19 की महामारी के मद्देनजर 30 सितंबर के अंत तक विश्विद्यालयों और महाविद्यालयों से कहने वाले उसके 6 जुलाई के गाइडलाइन्स बाध्यकारी नहीं हैं. यूजीसी ने कहा कि 6 जुलाई को जारी उसके दिशा निर्देश विशेषज्ञों के सिफारिश पर आधारित हैं और काफी विचार विमर्श करके यह फैसला किया गया है. यूजीसी ने कहा कि यह दावा गलत है कि 6 जुलाई को जारी गाइडलाइन्स के अनुसार परीक्षा करवाना संभव नहीं है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती
NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती
US Students Visa Rules: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 15 सितंबर से बदलेंगे स्टूडेंट वीजा नियम
अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 15 सितंबर से बदलेंगे स्टूडेंट वीजा नियम
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
RRB Group D Exam: रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget