एक्सप्लोरर

Haryana Board Class 12th Result 2020: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Board Of Secondary Education, Haryana ने 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डिक्लेयर कर दिया है. लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है.

Haryana Board Class 12th Result 2020 Declared: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, हरियाणा ने क्लास 12वीं का रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया है. रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. यही नहीं बोर्ड ने डिटेल्ड मेरिट लिस्ट भी प्रकाशित की है. इस मेरिट लिस्ट के अनुसार इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं में तीनों स्ट्रीम्स, आर्ट, साइंस और कॉमर्स में लड़कियों ने बाजी मारी है. भिवानी ऑफिस से आ रही सूचना के अनुसार इस साल लड़कियों का हर तरफ बोल-बाला रहा. इस साल का बारहवीं का ओवर-ऑल पास परसनटेज जहां 80.34 परसेंट गया वहीं लड़के और लड़कियों की अलग-अलग बात करें तो लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 86.30 प्रतिशत रहा, जबकि लड़के 75.06 प्रतिशत के साथ कुल पास प्रतिशत के मामले में काफी पीछे रह गए. इस साल की टॉपर रहीं मोहिंदरगढ़ जिले की मनीषा जिन्होंने आर्ट्स में टॉप करने के साथ ही स्टेट में भी टॉप किया है. मनीषा के कुल 499 अंक आये हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं में कुल 2.25 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी.

पेंडिंग पेपर नहीं हो पाए थे आयोजित –

इस साल हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं 03 से 31 मार्च 2020 के मध्य आयोजित होनी थी जो लॉकडाउन के कारण समय से संपन्न नहीं हो पायी थी क्योंकि बीच में ही लॉकडाउन लग गया था. इस बीच कई बार परीक्षाएं कराने की कोशिश की गयी पर कोरोना के न थमने की वजह से परीक्षाएं संपन्न नहीं हो पायीं और अंततः 12वीं की बची परीक्षाएं कैंसिल कर दी गयी. इन परीक्षाओं में स्टूडेंट्स को असेसमेंट के आधार पर अंक दिए गए हैं. बोर्ड ऑफिस, भिवानी ने इस बारे में जानकारी दी कि जो परीक्षाएं आयोजित हो गयी थीं, उनके एवरेज अंकों को आधार बनाकर जो परीक्षाएं नहीं हो पायी थी उनमें अंक दिए गए हैं. कैंडिडेट रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जा सकते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget