एक्सप्लोरर

Goa Board Exam 2021: गोवा बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा रद्द, 12वीं के एग्जाम पर अगले 2 दिनों में फैसला

Goa Board Exam 2021: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए गोवा सरकार ने भी 10वीं क्लास की परीक्षा रद्द कर दी है. स्टूडेंट्स को इंटरनल असेसमेंट परीक्षा के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे. वहीं 12वीं क्लास की परीक्षा पर फैसला अगले दो दिनों में लिया जा सकता है.

सीबीएसई और कई राज्य बोर्ड की तरह गोवा में भी कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए 10वीं क्लास की परीक्षा रद्द कर दी गई है. इस संबंध में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को कहा कि गोवा सरकार ने कोविड ​​​​-19 के प्रकोप को देखते हुए राज्य में कक्षा 10 की परीक्षा रद्द कर दी है और अगले दो दिनों में कक्षा 12 की परीक्षाओं पर भी निर्णय लिया जाएगा.

इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए जाएंगे 10वीं के मार्क्स
मुख्यमंत्री ने बताया कि गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के विशेषज्ञों की एक समिति की सिफारिश पर 10वीं की परीक्षा रद्द करने संबंधी निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही उन्होंने बतया कि एकेडमिक ईयर 2020-21 में आयोजित इंटरनल असेसमेंट परीक्षाओं के आधार पर 10वीं कक्षा के मार्क्स दिए जाएंगे.

एक या दो विषय में फेल स्टूडेंट्स ATKT परीक्षा में होंगे शामिल
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि एक या दो विषयों में फेल होने वाले ATKT (अलाउड टू कीप टर्म्स) परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. जो लोग साइंस और डिप्लोमा स्ट्रीम का विकल्प चुनना चाहते हैं, उन्हें एक दिवसीय परीक्षा देनी होगी जिसे गोवा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी. छात्रों को इस एक दिवसीय परीक्षा के बारे में 15 दिन पहले सूचित किया जाएगा.

12वी की परीक्षा पर अगले दो या तीन दिनों में फैसला
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘प्राइवेट स्टूडेंट्स'को एक दिवसीय या तीन दिवसीय परीक्षा देनी होगी, जिसकी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी. सावंत ने ये भी बताया कि, "बारहवीं कक्षा की परीक्षा पर फैसला मंगलवार या बुधवार को लिया जाएगा."

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: घर और बच्चे की जिम्मेदारी के बीच पुष्पलता ने कड़ी मेहनत से पास की UPSC, बनीं आईएएस

CBSE 12th Board Exams 2021: 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर सीबीएसई ने पैनल को दिया ये अहम सुझाव

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget