एक्सप्लोरर

ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है #Cancell12thboardexams2021, क्या रद्द होगी CBSE 12वीं की परीक्षा?

देश में कोरोना संक्रमण के हर दिन रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं बढ़ते मामलों को देखते हुए सीबीएसई ने पिछले दिनों 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द और 12वीं की कैंसिल कर दी थी. अब सीबीएसई ने 10वीं के छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट करने के लिए मूल्यांकन निर्धारण निति की भी घोषणा कर दी है. वहीं 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स भी अब परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. ट्विटर पर बकायदा स्टूडेंट्स द्वारा#Cancell12thboardexams2021 ट्रेंड फॉलो किया जा रहा है.

कोरोना संक्रमण की भयानक रफ्तार को देखते हुए CBSE  कक्षा12वींके स्टूडेंट्स भी बोर्ड परीक्षा 2021 को लेकर चिंतित हैं. बोर्ड ने कक्षा 10 वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है और स्टूडेंट्स को 11वीं कक्षा में प्रमोट करने का फैसला किया है. वहीं सीबीएसई 12वीं की परीक्षा की नई तारीखें बोर्ड द्वारा अभी तय नहीं की गई हैं.

12वीं के स्टूडेंट्स ट्वीटर पर कर रहे परीक्षा रद्द करने की मांग

वहीं 12वीं के स्टूडेंट्स भी अब परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. ट्विटर पर एक ट्रेंड #Cancell12thboardexams2021 फॉलो किया जा रहा है.  अब तक, कक्षा 12 की आगामी बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर ने की मांग को लेकर लगभग 1 मिलियन ट्वीट किए गए हैं.

1 जून के बाद 12वीं की परीक्षा की नई तारीख तय की जाएंगी

सीबीएसई ने नोटफाई किया है कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 को अब तक स्थगित किया दिया गया है. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल के सुझाव के मुताबिक सीबीएसई द्वारा कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए रिवाइज्ड डेट शीट पर कोई फैसला 1 जून 2021 को देश में कोविड -19 की स्थिति की गहन समीक्षा के बाद लिया जाएगा. बता दें कि सीबीएसी की 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को परीक्षा के शुरू होने से पहले 15 दिन का नोटिस मिलेगा.

क्या सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा करेगा रद्द?

12वीं की स्टूडेंट्स की परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग को देखते हुए अब सवाल ये उठता है कि क्या क्या सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर देगा? अगर हम पिछले साल के ट्रेंड पर जाते हैं, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर सकता है. पिछले साल, सीबीएसई ने बचे हुए पेपरों के लिए कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी.

गौरतलब है कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीबीएसई ने पहले ही 10वीं की परीक्षा स्थगित कर दी है. जबकि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 1 जून के बाद तय की जाएगी. वैसे भी भारत में कोविड -19 स्थिति को देखते हुए, उम्मीद है कि सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर देगा. दरअसल  परीक्षा स्थगित करने से प्रवेश प्रक्रिया में और देरी होगी. हालांकि, अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें

TS PGECET 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाई गई, अब 7 मई तक कर सकते हैं अप्लाई  

CAI CA Exam 2021: फाइनल और इंटरमिडिएट एग्जाम के लिए 4 मई से फिर खोली जाएगी एप्लीकेशन विंडो

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget